ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway Breaking : बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का रेलवे ने बदला रूट, एक सप्ताह के लिए 30 ट्रेनें रद्द… जानिए क्या है वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

Railway Breaking : बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का रेलवे ने बदला रूट, एक सप्ताह के लिए 30 ट्रेनें रद्द… जानिए क्या है वजह

By Mohan Rao
Published: January 6, 2024
Share
रेलवे, Railway
SHARE

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत व छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को लगातार रद्द किया जा रहा है। इस दौरान कुछ ट्रेनों का रूट भी बदल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का रूट बदल दिया है। 9 जनवरी से 15 जनवरी तक इसका रूट बदल दिया गया है। यहीं नहीं 30 ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले की समाप्त किया जा रहा है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा। इसके कारण अनुपपुर सेक्शन में मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से इस रूट से गुजरने वाली 30 ट्रेनों को अलग अलग तिथियों में रद्द करने का निर्णय लिया गया है। वहीं गोंदिया से बरौनी वाया दुर्ग, रायपुर होकर जाने वाली ट्रेन का रूट बदल दिया गया है।

दिनांक 8 जनवरी 2024 से 14 जनवरी 2024 तक बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी – जबलपुर – नैनपुर – बालाघाट के रास्ते चलेगी। इसी प्रकार 9 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया – बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बालाघाट – नैनपुर – जबलपुर – कटनी के रास्ते चलेगी।

इसके अलावा 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08750 अम्बिकापुर – शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल अनूपपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा अनुपपुर – शहडोल के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08749 शहडोल – अम्बिकापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल अनूपपुर से प्रारम्भ होगी तथा शहडोल – अनूपपुर के मध्य रद्द रहेगी।  

रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची

  1. दिनांक 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  2. दिनांक 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  3. दिनांक 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740 बिलासपुर – शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  4. दिनांक 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08739 शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  5. दिनांक 11, 13 व 16 जनवरी 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05755 चिरमिरी – अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  6. दिनांक 11, 13 व 16 जनवरी 2024 को अनूपपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05756 अनूपपुर – चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  7. दिनांक 10, 12 व 15 जनवरी 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  8. दिनांक 11, 13 व 16 जनवरी 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  9. दिनांक 08 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  10. दिनांक 09 जनवरी 2024 से 17 जनवरी 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  11. दिनांक 07 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  12. दिनांक 09 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  13. दिनांक 09 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  14. दिनांक 10 जनवरी 2024 से 17 जनवरी 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर- जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  15. दिनांक 08 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  16. दिनांक 09 जनवरी 2024 से 17 जनवरी 2024 तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  17. दिनांक 09 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  18. दिनांक 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18258 चिरमिरी – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  19. दिनांक 11 व 15 जनवरी 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535  लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  20. दिनांक 12 व 16 जनवरी 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  21. दिनांक 13 जनवरी 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  22. दिनांक 14 जनवरी 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  23. दिनांक 10 जनवरी 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  24. दिनांक 11 जनवरी 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  25. दिनांक 13 जनवरी 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  26. दिनांक 16 जनवरी 2024 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829  भुज -शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  27. दिनांक 14 जनवरी 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  28. दिनांक 15 जनवरी 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  29. दिनांक 10 जनवरी 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  30. दिनांक 11 जनवरी 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
वित्त मंत्री चौधरी ने किया पुसौर में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ, कहा- अब जिला मुख्यालय नहीं, स्थानीय स्तर पर होगी रजिस्ट्री
धोखेबाज पति की बेवफाई: प्रेमिका के साथ रात बिताता पकड़ा गया सिपाही, जासूसी करते पहुंच गई पत्नी
Government Job: इस सरकारी बैंक में निकली 346 पदों पर भर्ती, 50 साल के लोग भी कर सकते हैं आवेदन
सुपरस्टार यश के पास लगी है ब्रांड्स की लाइन, केजीएफ की सफलता के बाद बढ़ गया फैनबेस
डीजल लोको शेड के इंजीनियरिंग टीम का कमाल: स्क्रेप से बना दिया आटोमैटिक ई शंटिंग वाहन स्वयंभू…. शेड के अंदर इंजनों के शंटिंग में मिलेगी मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिम्स में होंगी एम्स जैसी सुविधाएं, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने दिए निर्देश
Next Article खपरीकला में शुरू हुई राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, विधायक ललित चंद्राकर ने किया शुभारंभ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?