रायपुर। हावड़ा से पुणे के बीच चलने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस का रूट चेंज कर दिया गया है। रेलवे द्वारा यह बदलाव आंशिक रूप से किया है। साथ ही हटिया पुणे एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है। अब यह दोनों ही ट्रेनें नागपुर के बाद बल्हारशाह जंक्शन-काजीपेट जंक्शन- सिकंदराबाद जंक्शन- वाडी जंक्शन- दौंड जंक्शन होकर पुणे पहुचेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल भी किया गया है।
दरअसल मध्य रेलवे के कोपरगांव एवं कान्हेगांव रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का कार्य एवं कोपरगांव रेलवे स्टेशन का आधुनिकरण का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित किया जा रहा है। यह नॉन इंटर लोकिंग का कार्य दिनांक 20 से 25 जनवरी, 2023 तक किया जायेगा ।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां
- 26 जनवरी, 2023 को हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-बल्हारशाह जंक्शन-काजीपेट जंक्शन- सिकंदराबाद जंक्शन- वाडी जंक्शन- दौंड जंक्शन होकर पुणे पहुचेगी।
- 27 जनवरी, 2023 को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-बल्हारशाह जंक्शन-काजीपेट जंक्शन- सिकंदराबाद जंक्शन- वाडी जंक्शन- दौंड जंक्शन होकर पुणे पहुचेगी।
- 28 जनवरी, 2023 को पुणे से चलने वाली 12221पुणे- हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पुणे-दौंड जंक्शन-वाडी जंक्शन-सिकंदराबाद जंक्शन- काजीपेट जंक्शन- बल्हारशाह जंक्शन होकर नागपुर पहुचेगी।
देरी से रवाना होने वाली गाडियां
- 28 जनवरी, 2023 को पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस साईनगर शिर्डी से 05 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 28 जनवरी, 2023 को साईनगर शिर्डी से चलने वाली 22893 साईनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस साईनगर शिर्डी से 04 घंटे देरी से रवाना होगी।




