ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रैली में बम धमाके में बाल-बाल बचा हाफिज सईद का बेटा तल्हा, RAW पर जताया शक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

रैली में बम धमाके में बाल-बाल बचा हाफिज सईद का बेटा तल्हा, RAW पर जताया शक

By @dmin
Published: December 10, 2019
Share
SHARE

लाहौर. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना और मुंबई बम धमाकों के मास्टर माइंड हाफिज सईद (Hafiz Muhammad Saeed) के बेटे तल्हा सईद (Talha Saeed) को निशाना बनाकर हमला हुआ है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के लाहौर में एक रैली के दौरान बम धमाका हुआ. सूत्रों के मुताबिक, इस धमाके में तल्हा सईद बाल-बाल बच गया है. पाकिस्तान ने इस हमले के लिए भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) पर शक जताया है. हालांकि, भारत ने इसे सिरे तौर पर खारिज कर दिया है.
ये घटना शनिवार की है. बताया जा रहा है कि तल्हा सईद टाउनशिप मोहम्मद अली रोड स्थित जामा मस्जिद अली-ओ-मुर्तजा में एक बैठक कर रहा था, तभी धमाका हुआ. इसके तुरंत बाद तल्हा को वहां से निकाल लिया गया. धमाके में एक लश्कर समर्थक के मारे जाने की खबर है, जबकि 6 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं.

हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया ने पहले इस गैस सिलेंडर में धमाका बताया था, लेकिन बाद में इसके बम धमाके की पुष्टि हुई.

तल्हा सईद हाफिज सईद का बड़ा बेटा है. हाफिज सईद के बाद वही लश्कर-ए-तैयबा को कमांड करता है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की प्लानिंग को तल्हा सईद ही फाइनल करता है.

बता दें कि अमेरिका ने दुनिया में ‘आंतकवाद के लिए जिम्मेदार’ लोगों की सूची में भी हाफिज सईद का नाम शामिल किया है. उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम भी रखा गया है. हाफिज सईद अरबी और इंजीनियरिंग का प्रोफेसर भी रह चुका है. मुंबई आतंकी हमलों में हाफिज की भूमिका को लेकर भारत ने उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर रखा है, वहीं अमेरिका ने उसे विशेष निगरानी सूची में रखा है.

YouTube पर दो करोड़ सब्सक्राइबर्स वाले पहले नेता बने पीएम मोदी, एक महीने में 22 करोड़ व्यूज
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता संक्रमित, सीएम ने खुद को किया क्वारंटीन
भवानीपुर का संग्राम भी नंदीग्राम की तरह होगा? बड़े चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में बीजेपी
एशिया के सबसे अमीर शख्स की सीमेंट किंग बनने की तैयारी, जानें क्या है गौतम अडानी की योजना
कुलगाम में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाई अलर्ट पर अमेरिका के सैन्य ठिकाने
Next Article लोकवाणी के प्रसारण को उत्साह से सुना आदिवासी विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?