ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Rail Accident: विजयानगरम रेल हादसे में अब तक 13 की मौत, राहत व बचाव कार्य पूरा, शाम तक ट्रैक पर संचालन हो जाएगा शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Rail Accident: विजयानगरम रेल हादसे में अब तक 13 की मौत, राहत व बचाव कार्य पूरा, शाम तक ट्रैक पर संचालन हो जाएगा शुरू

By Om Prakash Verma
Published: October 30, 2023
Share
Rail Accident: विजयानगरम रेल हादसे में अब तक 13 की मौत, राहत व बचाव कार्य पूरा, शाम तक ट्रैक पर संचालन हो जाएगा शुरू
Rail Accident: विजयानगरम रेल हादसे में अब तक 13 की मौत, राहत व बचाव कार्य पूरा, शाम तक ट्रैक पर संचालन हो जाएगा शुरू
SHARE

विशाखापत्तनम (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के विजयानगरम में हुए रेल हादसे में अब तक मृतकों का आंकड़ा 13 तक पहुंच गया है। पूर्वी तटीय रेलवे के सीपीआरओ बिस्वजीत साहू ने बताया कि राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। अब ट्रैक पर रेल संचालन बहाली पर फोकस किया जा रहा है। हादसे की वजह से फंसे हुए यात्रियों के लिए बसों और ट्रेनों का इंतजाम किया गया है। हादसे की वजह से अब तक कुल 18 ट्रेनें रद्द हुई हैं और 22 ट्रेनों का रूट बदला गया है। हम कोशिश कर रहे हैं कि शाम चार बजे तक प्रभावित रूट पर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो सके।

हादसे की जांच की जा रही
वालटेयर डिविजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर सौरभ प्रसाद ने बताया कि भारी मशीने और क्रेन्स बुला ली गई हैं। राज्य सरकार और अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय करके काम किया जा रहा है। हादसे की वजह के बारे में पूछने पर सौरभ प्रसाद ने कहा कि एक बार जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारण के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया है।

#WATCH | Andhra Pradesh train accident: Union Railways Minister Ashwini Vaishnaw monitored the situation from war room in Delhi, last night.

(Source: Rail Bhawan) pic.twitter.com/pJkvjXmuZs

— ANI (@ANI) October 30, 2023

रेल मंत्री ने वॉर रूम से की हादसे की समीक्षा
विजयानगरम की एसपी ने बताया कि रेल हादसे में मारे गए लोगों में से अभी तक सात की पहचान हो चुकी है और अन्य शवों की पहचान की भी कोशिश की जा रही है। वहीं हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली स्थित रेल भवन के वॉर रूम से हालात की समीक्षा की और रेलवे के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। रेल मंत्री ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से भी फोन पर बात की।

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जितेन्द्र साहू ने निकाली साइकिल रैली: बैलगाड़ी पर भी हुए सवार
अटके अंडरब्रिज का निर्माण अब पुन: होगा शुरू, वोरा की पहल पर पाइप शिफ्टिंग प्रारंभ
सर्वे: जनता ने कहा, बढऩा चाहिए लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते केस के मामले में सेक्टर 9 अस्पताल में ”मॉक ड्रिल” के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा
महर्षि वाल्मिकी ने मन के शुद्धिकरण का कार्य किया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छात्रा को बाइक सवार बदमाश ने चलती ऑटो से खींचा, अस्पताल में हुई मौत… पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ आरोपी
Next Article Bhilai : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई.. अब कोर्ट के आदेश पर हुआ एफआईआर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?