ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की राह पर रायगढ़ पुलिस : जारी किया वाट्सएप नंबर, भेज सकते हैं यातायात नियम तोड़ने वालों की फोटो और वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

दुर्ग पुलिस की राह पर रायगढ़ पुलिस : जारी किया वाट्सएप नंबर, भेज सकते हैं यातायात नियम तोड़ने वालों की फोटो और वीडियो

By Mohan Rao
Published: March 17, 2023
Share
रायगढ़ पुलिस ने जारी किया वाट्सएप नंबर
SHARE

रायगढ़ । दुर्ग पुलिस के नक्शेकदम पर रायगढ़ पुलिस भी चल रही है। शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में यातायात पुलिस रायगढ़ और जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से जिले में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा तथा एडिशनल एसपी संजय महादेवा के हाथों वाट्सएप नंबर 9479269652 का शुभारंभ किया गया। जारी वाट्सएप नंबर पर आम लोग यातायात नियम तोड़ने वालों की फोटो व वीडियो शेयर कर सकते हैं। रायगढ़ पुलिस आम लोगों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई भी करेगी।

बता दें दुर्ग जिले में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने शहर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को सबक सिखाने पहले की वाट्सएप नंबर जारी कर चुके हैं। उन्होंने अपना पर्सनल नंबर भी शेयर किया हुआ है। उनके नंबरों पर आने वाले शिकायतों के आधार पर अब तक कई लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसी क्रम में अब रायगढ़ में भी यह सुविधा शुरू हो गई है। कार्यक्रम के प्रारंभ में ट्रैफिक डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि एसपी सदानंद कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा एवं अपराधिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए रायगढ़ शहर में नये सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पूर्व से लगाए गये सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनचेतना जागरूकता अभियान के तहत जिलेवासियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने तथा उनके यातायात पुलिस से जुडाव के लिये । उनकी मंशा अनुरूप यातायात पुलिस और जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से आमलोंगों में जागरूकता लाने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के लिए वाट्सएप नंबर का शुभारंभ किया जा रहा है। आम लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का नंबर प्लेट के साथ साफ फोटो व वीडियो मोबाइल पर लेकर शेयर करेंगे। जिससे यातायात पुलिस उस व्यक्ति को ट्रेस कर उस पर नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करेगी।

कार्यक्रम दौरान नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा द्वारा रायगढ़ पुलिस की पहल को अभिनव पहल बताते हुए कहा गया कि प्रशासन और पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने निरंतर प्रयासरत है, समय-समय पर आमलोगों तथा मीडिया से फीडबैक भी लिये जा रहे हैं और उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। सबसे पहले हमें स्वयं की सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और जैसा कि पुलिस द्वारा वाट्सएप नंबर जारी किया गया है जिस पर आपके आसपास यदि कोई यातायात नियमों का उल्लघंन करता है तो उसके वाहन का नंबर प्लेट सहित फोटो/विडियो शेयर करें।

इस मौके पर एडिशनल एसपी संजय महादेव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनचेतना जागरूकता कार्यक्रम के तहत मुख्यत साइबर फ्रॉड, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता लाने पर फोकस किया जा रहा है । उन्होंने रायगढ़ पुलिस की ओर से आमजन से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। सड़क हादसों के समय गुड सेमेरिटन की भूमिका अदा करनी चाहिये और यातायात के जो बेसिक नियम जिसमें नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना दें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी सफर ना करें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें । स्टंट या रैश ड्राइविंग कदापि ना करें । मालगाड़ी वाहनों में यात्रा से बचें। नो पार्किंग में वाहन ना खड़ा करें और कभी भी नशे की हालत में वाहन ना चलाएं। इन नियमों का पालन कर स्वयं दुर्घटना से बचा जा सकता है।

चुनाव के समय आयकर के छापे से गरमाई राजनीति, नल-जल योजना के ठेकेदारों से बरामद हुए 2.28 करोड़ रुपये
सुबह की नई शुरुआत: रिसाली क्षेत्र में शुरू हुआ सैर सपाटा… हर रविवार सेहत के साथ मनोरंजन का भरपूर मजा…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया शुभारंभ
मेरी जाति और राज्य के भी नहीं… रिश्तेदारों को नौकरी देने के आरोपों पर बोले बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़
32 राज्यों व क्रेंद्र शासित प्रदेशों ने लागू की वन नेशन वन कार्ड योजना…. प्रवासी मजदूर कहीं से भी ले सकेंगे राशन
अब 2 रुपए की दर से खरीदेंगे गोबर: सीएम हाउस में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया निर्णय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुर्सीपार के शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड की बस्तियों में अब नहीं भरेगा पानी, विधायक देवेन्द्र की पहल पर होगा चैनलाइजेशन
Next Article दुर्ग-भिलाई में जिन सड़कों पर हो रही अधिक दुर्घटनाएं, वहां होंगे तकनीकी सुधार, कलेक्टर ने हर स्पाट का किया निरीक्षण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?