ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंचायत सचिव हत्याकांड में रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaigarh

पंचायत सचिव हत्याकांड में रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: July 31, 2025
Share
SHARE

रायगढ़। रायगढ़ जिले में ग्राम पंचायत पाकरगांव के सचिव जयपाल सिदार की गुमशुदगी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता शिव साहू पहले से ही एक अन्य हत्या के मामले में जेल में बंद है। जयपाल सिदार 7 जुलाई को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (CG12 BA 6453) से बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद लापता हो गए थे। परिजनों ने 8 जुलाई को लैलूंगा

थाना में गुम इंसान क्रमांक 46/2025 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब कई दिन तक कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी अनिल विश्वकर्मा, साइबर सेल, तथा लैलूंगा और धरमजयगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के साथ जांच को गति दी। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवकों – शुभम गुप्ता, कमलेश यादव और मदन गोपाल सिदार की गतिविधियाँ पुलिस को संदेहास्पद लगीं। पूछताछ के दौरान शुभम गुप्ता ने पुलिस को सनसनीखेज जानकारी दी। उसने बताया कि रायगढ़ के फुटहामुड़ा निवासी शिव साहू, जो कि पहले से एक हत्या के मामले में थाना सरिया से जेल में बंद है, ने उसे जयपाल सिदार की हत्या के लिए ₹1 करोड़ देने की पेशकश की थी। शिव साहू ने पेरोल पर बाहर आकर यह प्रस्ताव दिया था। शुभम ने प्रस्ताव स्वीकार किया और जून माह में हत्या की योजना तैयार की गई। 3 जुलाई को शिव ने फिर पेरोल पर आकर 10,000 एडवांस में दिया और हत्या का काम जल्द निपटाने को कहा।

7 जुलाई को योजना के तहत जयपाल सिदार को कोतबा जाने के बहाने बुलाया गया। तीनों आरोपी जयपाल के साथ उन्हीं की कार में रवाना हुए। जशपुर रोड पर कार में ही गमछे से गला घोंटकर जयपाल की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छुपाकर आरोपी कई स्थानों पर घूमते रहे और फिर सिसरिंगा घाटी (थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र) में शव को फेंक दिया। मोबाइल फोन को मैनपाट के जंगल में फेंका गया और कार का नंबर प्लेट हटाकर उसे पूंजीपथरा के पास लावारिस छोड़कर आरोपी फरार हो गए। गमछा जलाकर साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को बरामद किया, पोस्टमार्टम कराया और पहचान की पुष्टि होने के बाद मामला गंभीर हत्या में तब्दील किया गया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238, 61(2), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना थाना लैलूंगा में जारी है।

गिरफ्तार आरोपी मदन गोपाल सिदार (19 वर्ष), निवासी – पाकरगांव, थाना लैलूंगा शुभम गुप्ता उर्फ युगल किशोर (20 वर्ष), निवासी – पाकरगांव, थाना लैलूंगा कमलेश यादव (19 वर्ष), निवासी – मथपहाड़, थाना बागबहार, जिला जशपुर शिव साहू – मुख्य साजिशकर्ता, वर्तमान में जेल में निरुद्ध (थाना सरिया हत्या मामला)। इस सुनियोजित हत्या की तह तक पहुंचने में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन और टीम के समन्वित प्रयासों की अहम भूमिका रही।

आज होगा आकाशवाणी रायपुर से ‘हमर ग्रामसभा का प्रसारण
होटल दिखाने के नाम पर शख्स से लूट, ई-रिक्शा चालक ने साथियों के साथ किया कांड…. पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
एक माह के बाद भी शहर के तालाबों तक नहीं पहुंचा तांदुला का पानी, पेयजल एवं निस्तारी व्यवस्था के लिए मॉनिटरिंग करें प्रशासन: वोरा
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर सिखाया सबक, तीन सैनिक ढेर
विश्वभारती यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, ‘हर भारतवासी के लिए गर्व की बात’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेशनल हाइवे व सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा
Next Article स्टेट कैपिटल रीजन के तहत आने वाली सड़कें बनेंगी फोर लेन… सीएम साय की पहल से मिली 600 करोड़ के सड़क परियोजनाओं की सौगात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?