ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी से राहुल गांधी नाराज, कहा- मुझे ऐसी भाषा पसंद नहीं, पूर्व सीएम का माफी मांगने से इनकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी से राहुल गांधी नाराज, कहा- मुझे ऐसी भाषा पसंद नहीं, पूर्व सीएम का माफी मांगने से इनकार

By @dmin
Published: October 20, 2020
Share
इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी से राहुल गांधी नाराज, कहा- मुझे ऐसी भाषा पसंद नहीं, पूर्व सीएम का माफी मांगने से इनकार
इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी से राहुल गांधी नाराज, कहा- मुझे ऐसी भाषा पसंद नहीं, पूर्व सीएम का माफी मांगने से इनकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता इमरती देवी पर कमलनाथ की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पर नाराजगी जाहिर की है। राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कमलनाथ ने किया वह उन्हें पसंद नहीं और वह इसे बढ़ावा नहीं देते हैं, चाहे कोई भी हो। हालांकि, राहुल ने यह नहीं कहा कि पार्टी कमलनाथ के खिलाफ कोई ऐक्शन लेगी या नहीं। इस बीच कमलनाथ ने कहा है कि यह राहुल गांधी की राय है और वह माफी नहीं मांगेंगे।

राहुल गांधी ने कहा, ”कमलनाथ जी मेरी पार्टी से हैं, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मैं इस तरह की भाषा को पसंद नहीं करता, जिसे कमलनाथ जी ने इस्तेमाल किया। मैं इसकी तारीफ नहीं करता, चाहे कोई भी हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।” पत्रकारों ने राहुल गांधी से कमलनाथ की उस टिप्पणी को लेकर सवाल किया था जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश की महिला मंत्री को आइटम बताया था। 

#WATCH Kamal Nath ji is from my party but personally, I don’t like the type of language that he used…I don’t appreciate it, regardless of who he is. It is unfortunate: Congress leader Rahul Gandhi on the former Madhya Pradesh CM’s “item” remark pic.twitter.com/VT149EjHu0

— ANI (@ANI) October 20, 2020

राहुल गांधी ने कहा, ”मैं सोचता हूं कि हमारे देश में महिलाओं के साथ व्यवहार में हर स्तर पर सुधार की जरूरत है, चाहे कानून व्यवस्था की बात हो या उनके सम्मान की, या फिर बिजनेस, सरकार या दूसरे क्षेत्रों में उन्हें जो जगह दी जा रही है…हमारी महिलाएं हमारा गर्व हैं और उनकी रक्षा होनी चाहिए। कोई भी हो… मैं इस तरह की भाषा पंसद नहीं करता।”

कमलनाथ ने कहा, ”अब वह राहुल जी की राय है, उनको जो समझाया गया कि किस संदर्भ में मैंने ये कहा था। मैंने तो साफ कर दिया मैंने किस संदर्भ में कहा था, इसमें और कहने की आवश्यकता नहीं है।” क्या आप माफी मांगेंगे इमरती देवी से? इसके जवाब में पूर्व सीएम ने कहा, ”मैं क्यों माफी मांगूंगा, मेरा लक्ष्य नहीं था किसी को अपमानित करना। यदि कोई अपमानित अहसास करता है तो मुझे खेद है, यह तो कल मैंने कह दिया था…. शिवराज जी जनता के बीच जाएं और माफी मांगें। मैंने तो खेद व्यक्त कर दिया है। राहुल गांधी के नाराज होने को लेकर सवाल पूछे जाने पर कमलनाथ ने जवाब दिया, ”आप क्यों इसकी चिंता करते हैं।”

#WATCH It is Rahul Gandhi’s opinion. I have already clarified the context in which I made that statement… Why should I apologise when I did not intend to insult anyone? If anyone felt insulted, I have already expressed regret: Former MP CM Kamal Nath https://t.co/Io2z9b3Tiu pic.twitter.com/nfB8Eum4nH
— ANI (@ANI) October 20, 2020

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने एक चुनावी सभा में बीजेपी प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी को आइटम कह दिया था। चारों तरफ से घिरने के बाद पहले तो कमलनाथ ने कहा कि आइटम को अपमानजनक शब्द नहीं है। उन्होंने कई अजीबो-गरीब तर्क देते हुए कहा कि विधानसभा और संसद में भी आइटम नंबर कहा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह नाम भूल गए थे और लिस्ट में आइटम नंबर 1, 2, 3 करके ही नाम लिखा जाता है। हालांकि, मंगलवार को उन्होंने अपने बयान पर खेद भी जताया।

उधर, इमरती देवी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से गुहार लगाई थी कि कमलनाथ को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया जाए। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मौन उपवास भी रखा था। उन्होंने कहा था कि कमलनाथ को प्रदेश की हर बेटी से माफी मांगनी चाहिए।

बैसाखियों के सहारे भी बुलंद हौसला : दिव्यांग विश्नोई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जुआ सट्टा और शराब के अवैध कारोबार की शिकायत करना पड़ा भारी, पूर्व पार्षद के पिता पर कटर से हमला
चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का खतरा….भारतीय रेलवे का फैसला… 16, 17 व 18 मई को चलने वाली कई ट्रेनों को किया रद्द
दिल्ली के युवक के सीने में धड़क रहा वड़ोदरा की युवती का दिल
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय सिंह… कांकेर जिले के लिए इन्हें मिली जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Congress Signature Campaign Against Agriculture Law कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बोले केन्द्र का काला कानून नहीं सहेगा छत्तीसगढ़
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में ट्रिपल आईटी, आईआईएम, एम्स और आईआईटी के मध्य शोध एवं अनुसंधान के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?