ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल गांधी के वायनाड में फंसे अमेठीवासियों के लिए स्मृति ईरानी ने भेजी राहत सामग्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Politics

राहुल गांधी के वायनाड में फंसे अमेठीवासियों के लिए स्मृति ईरानी ने भेजी राहत सामग्री

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

अमेठी. कांग्रेस (Congress) सासद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड (Waynad) में फंसे जिले कुछ मजदूरों की मदद के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सामने आई हैं. दरअसल, अमेठी संसदीय क्षेत्र के कुछ मजदूर रोजी रोटी कमाने के लिए वायनाड में थे, लेकिन लॉकडाउन (Lockdown) होने की वजह से मजदूरी भी बंद हो गई और वे लोग घर भी नहीं लौट सके. जिसके बाद इन मजदूरों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मदद की गुहार लगाई थी. इसकी सूचना जब स्मृति ईरानी को मिली तो उन्होंने न सिर्फ फूड पैकेट भेजे हैं, बल्कि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जरूरी वस्तुएं और अन्य राहत सामग्री भी भेजकर हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने के लिए आश्वस्त भी किया है.

लोक सेवा भारती यूनिट के माध्यम से भेजी मदद

बताते चलें कि अमेठी के अलग-अलग गांव के लोग राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड के मल्लपुरम और करूवाराकुंडम में मजदूरी करने गए थे. इसी बीच कोरोना महामारी का प्रकोप शुरू हो गया और इससे बचने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया. इसी लॉकडाउन में फसने के बाद मजदूरों ने अमेठी में अपने सहयोगियों और दोस्तों से संपर्क कर अपनी व्यथा बताई. जिसके बाद मजदूरों के सहयोगी और दोस्तों ने अमेठी में सांसद स्मृति ईरानी के दफ्तर में संपर्क कर मदद की अपील की. जिसके बाद अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने केंद्रीय राज्य मंत्री बी मुरलीधरन के साथ वहां की लोकल सेवा भारती यूनिट से संपर्क कर फंसे मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए मदद पहुंचाई. साथ ही हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया.

अन्य राज्यों में फंसे अमेठीवासियों के लिए भी चिंतित हैं सांसद स्मृति

वहीं बीजेपी के जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने बताया कि कोरोना महामारी से पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है. इस संकट की घड़ी में स्थानीय सांसद न सिर्फ पूरी अमेठी के लिए चिन्तित हैं, बल्कि पूरे देश के कोने-कोने में अमेठी के फंसे परिवारो के लिए चिन्तित हैं. उन्होंने कहा कि अमेठी के जो भी लोग वायनाड में फंसे हैं, उनके लिए अमेठी सांसद ने न सिर्फ भोजन पहुंचाने का काम किया बल्कि उनकी हर प्रकार की समस्या के समाधान भी कर रही हैं. वो अमेठी के साथ-साथ ही पूरे देश के कोने-कोने में फंसे लोगों के लिए चिन्तित हैं और उनकी मदद के लिए भी प्रयासरत हैं.

कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें – कांग्रेस
गहलोत सरकार के खिलाफ राजस्थान बीजेपी लाएगी अविश्वास प्रस्ताव
राजस्थान सियासी संकट: पायलट के बागी बनने से राहुल की युवा ब्रिगेड के छिटकने का खतरा, अब अगला कौन
केंद्र सरकार के बजट पर कांग्रेस का हमला, कहा- GDP की रिकॉर्ड गिरावट का जिक्र नहीं
सीएम उद्धव के मंत्री ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, पुलिस ने भांजी लाठियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गावस्कर भी हैं धोनी की सादगी से प्रभावित
Next Article जल्द ही और बड़े आर्थिक पैकेज का एलान करेगी सरकार, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए होगी घोषणा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?