ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुतिन ने मिशुस्टिन का नाम बढ़ाया आगे, रूसी प्रधानमंत्री मेदवेदेव का इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

पुतिन ने मिशुस्टिन का नाम बढ़ाया आगे, रूसी प्रधानमंत्री मेदवेदेव का इस्तीफा

By @dmin
Published: January 16, 2020
Share
SHARE

रूस. रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा है. वहीं, एजेंसियों के हवाले से खबर है कि राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री पद के लिए टैक्स चीफ मिशुस्टिन का नाम आगे बढ़ाया है.

इससे पहले रूस के पीएम दमित्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. ताश न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना इस्तीफा सौंपा है.

रूसी समाचार एजेंसियों ने का दावा है कि पुतिन ने मेदवेदेव को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद कहा किन इस बात से असंतुष्टि जाहिर की है कि उनका मंत्रिमंडल अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने में असफल रहा.

रूसी मीडिया का दावा है कि व्लादिमीर पुतिन दमित्री मेदवेदेव को राष्ट्रपति सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में नामित करने की योजना बनाई है. दमित्री मेदवेदेव, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पुराने सहयोगी रहे हैं . साल 2012 से ही मेदवेदेव लगातार प्रधानमंत्री के पद पर कार्यरत रहे हैं. दमित्री मेदवेदेव 2008 से 2012 तक राष्ट्रपति का पद भी संभाल चुके हैं.

नए मंत्रिमंडल के गठन तक काम करते रहेंगे सदस्य

व्लादिमीर पुतिन ने मेदवेदेव के मंत्रिमंडल के सदस्यों से नए मंत्रिमंडल के गठन होने तक अपने पद पर काम करते रहने को कहा है. दमित्री मेदवेदेव के इस्तीफे के बाद बुधवार को राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्र के पहले वार्षिक भाषण को संबोधित भी किया.

अपने कार्यकाल को बढ़ाना चाहते हैं पुतिन!

इस भाषण में पुतिन ने यह प्रस्ताव रखा कि रूसी संविधान में संशोधन किया जाए जिससे ही प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों की शक्तियों में विस्तार किया जा सके. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस प्रस्तावित कदम को पुतिन के वर्तमान कार्यकाल के 2024 में समाप्त होने के बाद सत्ता में बने रहने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तौर पर देखा जा रहा है.

कोरोना: पिछले 24 घंटों में 53 हजार से अधिक नए मरीज मिले, कोविड से हुईं मौतों की संख्या में भारी इजाफा
लाखों सुझावों पर मंथन के बाद लाई गई नई शिक्षा नीति: पीएम मोदी
Vande Bharat Express : इस राज्य में शुरू हों रही हैं दो वंदेभारत एक्सप्रेस, 10 फरवरी को पीएम मोदी दिखाएंगे हरीझंडी.. जानें पूरा शेड्यूल
हिन्द सेना में मनजीत सिंह कौशल को युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय संगठन मंत्री की मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
गूगल की बड़ी कार्रवाई; 90 लाख डिवाइसेज को खतरे से बचाया, बंद किया दुनिया का सबसे बड़ा SPY नेटवर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हमला हुआ तो कीमत चुकाएगा चीन: ताइवान
Next Article PAK में बोले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर- NRC पर मोदी-शाह में मतभेद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?