ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूरन की पारी धवन पर भारी, पंजाब ने दिल्ली को हराकर कायम रखीं उम्मीदें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

पूरन की पारी धवन पर भारी, पंजाब ने दिल्ली को हराकर कायम रखीं उम्मीदें

By @dmin
Published: October 21, 2020
Share
IPL 2020- MI vs CSK: चेन्नई-मुंबई के बीच मैच कल, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
IPL 2020- MI vs CSK: चेन्नई-मुंबई के बीच मैच कल, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। किंग्स इलेवन पंजाब के निकोलस पूरन (53) का अर्द्धशतक दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन (106) की रिकॉर्ड शतकीय पारी पर भारी पड़ गया। पंजाब ने अपने दसवें मैच में चौथी जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा।  पहले बल्लेबाजी पर उतरी दिल्ली की टीम धवन की पारी के बावजूद पांच विकेट पर 164 रन ही बना सकी थी। पंजाब ने एक ओवर पहले 5 विकेट पर 167 रन बनाकर पांच विकेट से जीत हासिल कर ली। पंजाब टीम ने एक समय 56 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। तीसरे ही ओवर में लोकेश राहुल (15) आउट हो गए थे जबकि अश्विन के पारी के छठे ओवर में क्रिस गेल (29) बोल्ड हो गए जबकि मयंक (05) भी रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में पूरन ने मैक्सवेल (32) के साथ 69 रन की साझेदारी की। पूरन ने 27 गेंदों पर चौके से अपना अर्द्धशतक पूरा किया लेकिन रबादा की अगली गेंद पर आउट हो गए। मैक्सवेल (32) भी 16वें ओवर में आाउट हो गए थे लेकिन दीपक हुड्डा (15)और जेम्स नीशाम (10*) ने जीत दिला दी। विजयी रन 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर नीशाम के बल्ले से छक्के के रूप में निकला। 

धवन लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज 
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टूर्नामेंट में लगातार दो शतकीय पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इस शतकीय पारी के दौरान दिल्ली के सलामी बल्लेबाज ने कई और रिकॉर्ड अपने नाम किए जिसमें आईपीएल में 5000 रन का आंकड़ा छूना शामिल है। धवन ने पारी के 13वें ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर छक्का लगाकर इस टूर्नामेंट में 5000 रन पूरे किए। धवन इसके साथ ही आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में डेविड वॉर्नर से आगे चौथे स्थान पर पहुंच गए। 

लगातार चार पारियों में 50+ की पारी 
धवन उन चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हो गए जिन्होंने इस टूर्नामेंट की लगातार चार या अधिक पारियों में अर्द्धशतक या उससे ज्यादा का स्कोर किया हो। इस सूची में वीरेंद्र सहवाग (2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स), जोस बटलर (2018 में राजस्थान), डेविड वॉर्नर (2019 में हैदराबाद) पांच अर्द्धशतकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है जबकि लगातार चार पारियों में 50 रन से अधिक का स्कोर करने वाले बल्लेबाजों में धवन के अलावा विराट कोहली (2016 में बेंगलोर) केन विलियम्सन (2018 में हैदराबाद) शामिल हैं। 

Gustakhi Maaf: अजब प्रेम की गजब दास्तां
करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, नाले में मिली लाशें, जांच में जुटी पुलिस
आपसी विवाद में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, चंद घंटों में धराया आरोपी
Breaking News : सीजीपीएससी का रिजल्ट जारी, सफल अभ्यर्थियों को सीएम साय ने दी बधाई
माधुरी दीक्षित के साथ बतौर जज काम करके मेरा सपना पूरा हुआ: नोरा फतेही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Gond-Bahraich highway crashes, five killed, 11 injured आईसीएमआर का खुलासा: एंटीबॉडी खत्म होने के बाद फिर हो सकता है संक्रमण…. सावधानी ही बचाव का उपाय
Next Article BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द रेलवे की मनमानी, पर्व स्पेशल और क्लोन ट्रेनों में यात्रियों से वसूल रहे 30 फीसदी अधिक किराया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?