ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुडुचेरी में आज रात 10 बजे से 4 दिन के लिए लागू रहेगा लॉकडाउन….. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाओं पर रहेगी पाबंदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पुडुचेरी में आज रात 10 बजे से 4 दिन के लिए लागू रहेगा लॉकडाउन….. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाओं पर रहेगी पाबंदी

By @dmin
Published: April 23, 2021
Share
IRCTC will see changes in new year: 10,000 tickets will
IRCTC will see changes in new year: 10,000 tickets will
SHARE

पुडुचेरी (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण के प्रकोप से केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी भी अछूता नहीं है। ऐसे में यहां आए दिन कोविड के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। पुडुचेरी में शुक्रवार (23 अप्रैल) की रात 10 बजे से सोमवार (26 अप्रैल) की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। पुडुचेरी में इससे पहले रात्रि कफ्र्यू लागू था, लेकिन लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए मंगलवार को उपराज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने यहां चार दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश दे दिए। हालात को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को दोपहर दो बजे तक ही व्यापार करने की अनुमति होगी। होटल और रेस्तरां को दो बजे के बाद पार्सल में खाने की सामग्री बेचने की अनुमति होगी। होम डिलीवरी की सेवाएं रात 10 बजे तक ही खुली रह सकती हैं। विवाह में केवल 100 की संख्या में ही लोग शामिल हो सकते हैं, जबकि अंत्येष्टि में 50 लोग ही उपस्थित रह सकते हैं। कोई भी धार्मिक जुलूस या त्यौहार पूजा के स्थानों पर नहीं होगा जबकि सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन के साथ प्रार्थना की अनुमति होगी। 
कोरोना के 987 नए मामले दर्ज 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 987 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही यहां कोरोना के कुल मामले बढ़कर 50 हजार 580 हो गए। इसी दिन केंद्र शासित प्रदेश में कुल सक्रिय मामले 5 हजार 923 रहे, जिसमें 4,016 मरीज होम आइसोलेशन में रहे। वहीं, इस घातक बीमारी से 726 लोगों की मौत हो गई। इससे मृत्यु दर और रिकवरी रेट क्रमश: 1.44 प्रतिशत और 86.85 प्रतिशत रही। निदेशक ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान 464 लोग इस संक्रामक बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि अब तक 30 हजार 657 हेल्थकेयर वर्कर्स और 18 हजार 174 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना के टीकों की खुराक दी जा चुकी है।

Breaking News : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की अपनी दूसरी सूची, जानिए किसे मिली टिकट
माइक्रो आर्ट का मास्टरपीस : भिलाई के अंकुश ने बनाई पीएम मोदी की सूक्ष्म प्रतिमा, सीएम साय को भेंट
कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को मजबूत बनाते थे, आज गोबर बेचकर मजबूत घर बना रहे हैं
जगदलपुर के होटल में विदेशी नागरिक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
बड़ा फैसला : पत्नी के साथ जबरन बनाया गया शारीरिक संबंध रेप नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक…. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की मांग पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक…. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की मांग…. भारत सरकार को मिलने वाले दर पर राज्यों को भी उपलब्ध कराएं टीका
Next Article बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में कामकाज ठप्प…. वेतन नहीं मिलने से नाराज आपरेटरों ने किया काम बंद बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में कामकाज ठप्प…. वेतन नहीं मिलने से नाराज आपरेटरों ने किया काम बंद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?