ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुशासन तिहार 2026 के तहत बरकेला क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सुशासन तिहार 2026 के तहत बरकेला क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

By Mohan Rao
Published: May 2, 2026
Share
SHARE

शिविर में 454 आवेदनों का विभागों द्वारा त्वरित निराकरण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में गांव-गांव तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बरकेला क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी मांगों एवं शिकायतों से संबंधित 494 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 454 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य सहित कुल 27 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने नागरिकों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कई आवेदनों का तत्काल निराकरण भी किया गया।

हितग्राहियों को सामग्री वितरण
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, हितग्राहियों को जॉब कार्ड, पेंशन स्वीकृति, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, ऋण पुस्तिकाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बिजली बिल छूट तथा सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। महिला समूहों को आजीविका संवर्धन हेतु सीआईएफ (CIF) राशि प्रदान की गई। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने शिविर में पहुंचकर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामीणों से संवाद, मौके पर समाधान
कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष एवं सदस्यगण, सरपंच, एसडीएम बनसिंह नेताम, जनपद सीईओ राजेश सेंगर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मां के पैसे चुराने बेटी ने रची साजिश, आदतन चोरों के साथ मिलकर पार किए लाखों रुपए
डिजीटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया, दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
विधायक देवेंद्र की पहल से शांतिनगर दशहरा मैदान की बदलेगी तस्वीर: भूपेश सरकार ने मंजूर किए 90 लाख रुपए
सीएम बघेल ने की ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा, कहा – छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों को विद्युत कम्पनियों में दिलाएं काम
सुपेबेड़ा में शिविर लगाकर किडनी रोग के पीडि़तों का किया गया इलाज, हर बुधवार को लगाया जाएगा शिविर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध खनन पर सख्ती का निर्देश, सचिव ने कहा- सीएम के निर्देशों के पालन में लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?