ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पति ने अपनी प्रेमिका व बीवी के साथ मिलकर की थी पत्नी के प्रेमी की हत्या, तीनों गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

पति ने अपनी प्रेमिका व बीवी के साथ मिलकर की थी पत्नी के प्रेमी की हत्या, तीनों गिरफ्तार

By @dmin
Published: December 13, 2019
Share
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
SHARE

पन्ना. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना (Panna) जिले में 6 दिन पहले हुए अंधे कत्ल (Blind Murder) का खुलासा हो गया है. पति ने अपनी प्रेमिका और पत्नी के साथ मिलकर बीवी के प्रेमी की हत्या की थी. इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस ने पति, उसकी प्रेमिका और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान गिरफ्तार की गई प्रेमिका अपने 2 वर्ष के मासूम बच्चे को लेकर सलाखों के पीछे पहुंच गई है.

इस प्रेम प्रसंग में त्रिकोण नहीं बन रहा था चतुर्भुज

पन्ना में ये अजीबोगरीब प्रेम कहानी (Love Story) चार लोगों के बीच की है, जिसमें कुल चार जिंदगियां फंसी हुई थी. इसमें दो प्रेमी और दो प्रेमिकाएं हैं. दो शादीशुदा (Marries) और दो अविवाहित (Unmarried). बता दें कि एक शादीशुदा महिला का अफेयर अविवाहित पुरुष से था, जबकि महिला के पति का चक्कर एक अविवाहित युवती से था.


पन्ना में बीते 7 दिसंबर को थाना कोतवाली क्षेत्र के दहलान चौकी एरिया में हुए एक अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा (Disclosure) किया है. 12 दिसंबर की रात दहलान चौकी में जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों (Suspicious circumstances) में लाश (Dead Body) मिली, तो पन्ना के आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया.

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच पड़ताल शुरू की. जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि व्यक्ति की गला घोट कर हत्या की गई है. मरने वाले व्यक्ति की पहचान संतोष कुशवाहा के रूप में हुई है, जो घर से पिकनिक मनाने की बात कहकर बाहर निकला था. इस अंधे कत्ल का खुलासा पन्ना पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने किया है.

पुलिस ने हत्या मामले में आरोपी इंद्र कुमार कुशवाहा, उसकी प्रेमिका पूजा यादव और पत्नी सुशीला कुशवाहा को गिरफ्तार किया है. आरोपी इंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि उसकी पत्नी का मायका अजयगढ़ में रिपटा के पास है, उसकी पत्नी शादी के पहले से मृतक को जानती थी. उसके साथ अवैध संबंध भी थे. इस बात की जानकारी उसे कुछ समय पहले पता चली थी, जिसके बारे में उसने अपनी पत्नी से पूछा.
शादी के पहले से थे महिला के अवैध संबंध

पत्नी ने बताया कि शादी के पहले उसकी संतोष कुशवाहा (मृतक) से जान पहचान थी, लेकिन संतोष उसे शादी के बाद भी परेशान कर रहा था. इस पर आरोपी इंद्र कुमार कुशवाहा ने अपनी प्रेमिका पूजा यादव और पत्नी सुशीला के साथ मिलकर अपने ससुराल से 125 किलोमीटर दूर बैठकर शाहनगर अपने घर में प्लान बनाया.

इस तरह दिया था घटना को अंजाम

इसके बाद 5 दिसंबर को दहलान चौकी पन्ना में रात के समय पत्नी से फोन करवाकर संतोष कुशवाहा (मृतक) को मिलने के बहाने टोरिया बाबा स्थान पर बुलाया. इसके बाद वो अपनी 18 वर्षीय प्रेमिका पूजा यादव घटनास्थल पर ही झाड़ियों के पीछे छुप गया. जैसे ही संतोष वहां इंद्र की पत्नी के पास आया, तो इंद्र, पूजा और उसकी पत्नी ने दुपट्टे से संतोष कुशवाहा का गला दबाकर उसे मार डाला. इसके बाद लखनपुर सेहे से गहरी खाई में उसके मृत शरीर को फेंक दिया, जो चट्टानों में जाकर गिरा था.

तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद भेज दिया गया जेल

बहरहाल, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है. वहीं इस पूरे मामले में 2 वर्ष के एक बालक को भी अपनी मां सुशीला कुशवाहा की गुनाहों की सजा अब जेल में भुगतनी होगी.

अवैध संबंधों की चलती हुई इस अंधे कत्ल के आरोप में पुलिस ने इंद्र कुमार, उसकी पत्नी सुशीला और प्रेमिका पूजा यादव को गिरफ्तार तो कर जेल भेज दिया है.

राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता, रायपुर को मिली ओवरऑल चैम्पियनशिप
भारत का एलान: चीन में शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन-समापन समारोह में शामिल नहीं होंगे राजदूत
नतीजों से पहले ही सक्रिय हुए दावेदार, रायपुर की जीत तय मान रही है भाजपा, कांग्रेसी भी टिकट जुगाड़ में लगे
दुर्ग में पकड़ाया नशे का सौदागर, 72 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार
काम पर नहीं आ रहा था डेयरी का कर्मचारी, घर से बुलाकर संचालक ने की पिटाई, अस्पताल में मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी ! राहुल गांधी ने ‘रेप’ को लेकर ऐसा क्या कह दिया कि लोकसभा में मच गया बवाल
Next Article मंदसौर नगर पालिका CMO सविता प्रधान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट,अग्रिम ज़मानत पर आज सुनवाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?