ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में होगी पं. प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा, 25 अप्रैल से 1 मई तक जयंती स्टेडियम ग्राउंड में आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में होगी पं. प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा, 25 अप्रैल से 1 मई तक जयंती स्टेडियम ग्राउंड में आयोजन

By Mohan Rao
Published: April 21, 2023
Share
पंडित प्रदीप मिश्रा
SHARE

भिलाई। जीवन आनंद फाउण्डेशन एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में 25 अप्रैल से 1 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में किया जा रहा है। जहां अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परमपूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) अपने श्रीमुख से एकांतेश्वर महादेव की कथा का वाचन करेंगे। आयोजन को लेकर आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम चरण हैं, और लगातार शासन- प्रशासन से चर्चा कर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन में रोजाना लाखों की संख्या में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण सहित पार्किंग, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं के लिए हजारों स्वयंसेवक अपनी निरंतर सेवाएं देंगे।

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परपूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) का आगमन भिलाई की पावन धरा पर होने जा रहा है। आयोजन समिति के विनोद सिंह एवं मनीष पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता के माध्यम से श्री शिव महापुराण कथा की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भिलाई का सौभाग्य है कि परमपूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से हमें एकांतेश्वर महादेव जी की कथा का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भिलाई के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। इसका शुभारंभ 23 अप्रैल को संध्या 5 बजे, गणेश मंदिर सेक्टर 05 से आयोजित होने वाली कलश यात्रा से किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित होंगी। आयोजन समिति ने इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सम्मिलित होने वाली मातृशक्तियों से यात्रा में उपयुक्त होने वाली कलश एवं पूजन सामग्री के साथ पीली अथवा लाल साड़ी धारण करने अनुरोध किया है।

इस वृहद आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि क्योंकि यह आयोजन मिनी भारत के स्वरूप भिलाई में होने जा रहा है इसलिए इसमें सभी समाजों की सहभागिता अवश्य रहेगी। हमारे सिख समाज, सोनी समाज, जायसवाल समाज सहित अन्य समाजों ने आयोजन में श्रद्धालुओं को प्याउ के माध्यम से पेयजल की सेवा देने का निर्णय़ लिया है। साथ ही 2 हजार से अधिक स्वयंसेवकों पूरे समय श्रद्धालुओं एवं अन्य व्यवस्थाओं में निरंतर अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं ताकि वे पूरे आनंद से कथा का श्रवण कर सकें।

पार्किंग के लिए निश्चित किये गये स्थान
आयोजन समिति ने बताया कि इस वृहद आयोजन के लिए क्षेत्र के 7 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। जिसमें सेक्टर -6 ए मार्केट लाल मैदान, सेक्टर -6 कोतवाली थाना मैदान, सेक्टर -7 हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान, सेक्टर 2 भिलाई विद्यालय मैदान, सिविक सेंटर हेलीपैड मैदान एवं दिव्यांग क्रिकेट मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग के संबंध में जिला प्रशासन से लगातार संवाद किया जा रहा है और आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।

सफाई का रखा जाएगा विशेष ध्यान
आयोजन समिति ने बताया कि इस वृहद आयोजन के साथ ही यहां पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम एवं हमारे स्वयंसेवक साथियों के साथ ही समाजिक संगठनों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। मिनी भारत के स्वरूप भिलाई में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग दे रहे हैं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हों इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए 100 बायो टायलेट की भी व्यवस्था रखी गई है। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कथास्थल पर मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। जिसमें जिला अस्पताल, श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज, स्पर्श हास्पिटल आदि संस्थानों पर अपनी सेवाएं दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री साय आज करेंगे एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक इकाई का उद्घाटन… जानिए इसकी खास बातें
पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश, एक सप्ताह बाद होने वाली थी सगाई… जांच में जुटी पुलिस
वेदंता एल्युमीनियम ने 5-इंच की बि‍लेट जारी की, 1.25 एमटीपीए क्षमता की दिशा में अपने पोर्टफोलियो का किया विस्तार
समाज के विकास के लिए महिलाओं आगे आना होगा: अनिला भेंडिय़ा
कोविड-19 आपातकालीन सेवा सहित खाद्यन्न उपलब्धता, वैक्सीनेशन, सैम्पलिंग के लिए रिसाली निगम प्रशासन ने जारी किया हेल्फ लाईन नंबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Premiere: एक्शन थ्रिलर 'धाकड़': कंगना रनौत लेकर आ रही हैं 'लिमिट-तोड़ रोमांच! Premiere: एक्शन थ्रिलर ‘धाकड़’: कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच!
Next Article शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो जीवन में परिवर्तन लाता है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो जीवन में परिवर्तन लाता है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?