ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्यावरण सुधार की श्रृंखला में शहर में बनेंगे उद्यान : वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

पर्यावरण सुधार की श्रृंखला में शहर में बनेंगे उद्यान : वोरा

By @dmin
Published: January 28, 2020
Share
SHARE

ग्रीन सिटी बनाने शहर के उद्यानों का होगा कायाकल्प
पद्मनाभपुर विवेकानंद सभागृह के पास में बहुप्रतीक्षित उद्यान में प्रकाश व्यवस्था, पाथवे, खेल सामग्री व सौंदर्यीकरण के 18 लाख 50 हजार की लागत के कार्यों की विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा भूमिपूजन कर आधारशिला रखी गई। शहर में 10 नए उद्यान विकसित करने के साथ ही पुराने गार्डनों के रख रखाव करने से रौनक लौटेगी। विधायक वोरा ने कहा कि पर्यावरण सुधार के लिए उद्यान निर्माण की श्रृंखला में उद्यानों को अच्छी तरह से विकसित करने के लिए विधायक एवं सांसद निधि से और राशि उपलब्ध कराई जाएगी जिससे ग्रीन सिटी की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। निगम क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य लाभ के लिए मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक के लिए सड़कों पर घूमने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जिससे दुर्घटना एवं प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि निगम की नई परिषद के पहले भूमिपूजन में जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कार्य का शुभारंभ किया गया अब यह सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर पहुंचे सभापति राजेश यादव, एमआईसी सत्यवती वर्मा, अब्दुल गनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक वोरा के मार्गदर्शन एवं जनसहयोग से दुर्ग के विकास को नया आयाम देने की बात कही। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन वार्ड पार्षद कमला शर्मा ने किया।
इस दौरान प्रभारी संजय कोहले, शंकर ठाकुर, नरेश सोमानी, ललित जैन, मनोज डे, गणेश जैन, सुदर्शन संगरी, रविन्द्र धामु, अविनाश असरानी, अनिल लुनिया, अनिता शुक्ला, एस एन तिवारी, प्रिंस जैन, रत्ना नारमदेव, संजीव श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, लीलाधर पाल, प्रकाश गीते, सुरेंद्र राजपूत, अंशुल पांडेय, बसंत खिलाड़ी, देव कुमार जंघेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, कार्यपालन अभियंता टी के देव, इंजीनयर भीम राव मौजूद थे।

Bali United recruit Milos Krkotic, ex-Montenegro national team players
बायोडायवर्सिटी पार्क में ओपन थियेटर भी बनेगा, लोटस पांड की तरह विकसित होगा सरोवर… बोटिंग की सुविधा भी…. प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे सुंदर जगह बनाने कवायद तेज
इंस्टाग्राम पर अनन्या के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स
15 करोड़ रु हो सकती है सांसद निधि, 3 गुना बढ़ोतरी की सिफारिश
बजाज ऑटो ने लांच की पल्सर रेंज की दो बाइक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कचरा फेकने वाली महिला और कसारीडीह नाला को अवरुद्ध करने वाले को जुर्माना करें
Next Article आदर्श व्यक्तित्व का युवा ही राष्ट्र निर्माण कर सकता है – दीया छत्तीसगढ़

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?