ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो पैडी ट्रांसप्लांटर से सैकड़ों एकड़ में किसानों को उपलब्ध करा रहे मशीनरी की सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

दो पैडी ट्रांसप्लांटर से सैकड़ों एकड़ में किसानों को उपलब्ध करा रहे मशीनरी की सुविधा

By Poonam Patel
Published: August 19, 2026
Share
धान की बेहतर आय को खेती के आधुनिकीकरण में लगाया, 28 एकड़ में पैडी ट्रांसप्लांटर से कराई रोपाई
धान की बेहतर आय को खेती के आधुनिकीकरण में लगाया, 28 एकड़ में पैडी ट्रांसप्लांटर से कराई रोपाई
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना किसानों की आय को मजबूत करने के साथ उन्हें आधुनिक और लाभकारी खेती की दिशा में आगे बढ़ा रही है। योजना से प्राप्त बेहतर आय का उपयोग कर किसान न केवल अपनी खेती का स्वरूप बदल रहे हैं, बल्कि आसपास के किसानों को भी आधुनिक कृषि तकनीक का लाभ उपलब्ध करा रहे हैं। बालोद जिले के ग्राम बोड़ेना निवासी प्रगतिशील किसान दिलीप कुमार साहू इसकी प्रेरणादायी मिसाल हैं।

धान से मिली आय का खेती के आधुनिकीकरण में निवेश

दिलीप कुमार साहू ने कृषक उन्नति योजना के तहत 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का विक्रय किया। धान से प्राप्त बेहतर आय का उपयोग उन्होंने पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में किया। खेती की लागत कम करने, श्रम की आवश्यकता घटाने और समय पर रोपाई पूरी करने के उद्देश्य से उन्होंने पैडी ट्रांसप्लांटर (धान रोपाई मशीन) खरीदी। उन्होंने अपने 28 एकड़ खेत में मशीन के माध्यम से धान की रोपाई कराई। मशीन से कम समय और सीमित मानव श्रम में बड़े रकबे में रोपाई पूरी होने से खेती की लागत में कमी आई। साथ ही मशीन द्वारा पौधों के बीच निर्धारित एवं समान दूरी बनाए रखने से फसल के बेहतर विकास और अधिक उत्पादन की संभावना भी बढ़ी है।

किसान से बढ़कर बने क्षेत्र के किसानों के सहयोगी

दिलीप कुमार की आधुनिक तकनीक से खेती का परिणाम देखकर आसपास के किसानों में भी पैडी ट्रांसप्लांटर के प्रति रुचि बढ़ी। किसानों की बढ़ती मांग को देखते हुए उन्होंने अब दो पैडी ट्रांसप्लांटर मशीनें उपलब्ध कर ली हैं। वे अपने गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में किसानों के सैकड़ों एकड़ खेतों में समय पर धान रोपाई का कार्य कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के किसानों को मजदूरों की कमी के बीच बड़ी राहत मिल रही है। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र अपने गांव और आसपास के क्षेत्र में ही उपलब्ध होने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहा ग्रामीण क्षेत्र

किसान दिलीप कुमार साहू का अनुभव बताता है कि सरकारी योजनाओं से प्राप्त आर्थिक मजबूती का उपयोग यदि कृषि में तकनीकी निवेश के लिए किया जाए तो किसान स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरे किसानों के लिए भी अवसर तैयार कर सकता है। पैडी ट्रांसप्लांटर जैसी मशीनों के उपयोग से धान की खेती अधिक समयबद्ध, श्रम-कुशल और वैज्ञानिक हो रही है।

‘कृषक उन्नति योजना ने किसानों को आधुनिक खेती का रास्ता दिखाया’

किसान दिलीप कुमार साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कृषक उन्नति योजना ने किसानों की मेहनत को बेहतर आर्थिक आधार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि योजना से मिली आय को खेती के आधुनिकीकरण में लगाकर उन्होंने न केवल अपनी खेती को आसान बनाया, बल्कि अब क्षेत्र के अन्य किसानों को भी आधुनिक कृषि यंत्रों की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने वाली इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

रामकृष्ण मिशन आश्रम के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा- हर व्यक्ति का विकास हो, हर बच्चा-नौजवान स्वस्थ हो, शिक्षित हो, स्वालम्बी बने
ऊर्जा संरक्षण सप्ताहः वेदांता एल्युमीनियम ने सस्टेनेबिलिटी हेतु अग्रगामी कदम उठाते हुए ऊर्जा की खपत में 1.3 मिलियन गीगा जूल की बचत की
Breaking News : भिलाई के दो शातिरों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की करोड़ों की ठगी, 80 थानों में दर्ज हैं मामले… रायपुर पुलिस ने पकड़ा
Gustakhi Maaf: इनका भी होना चाहिए एआरटी-सरगोसी में पंजीयन
Big Breaking : दुर्ग जिले में बढ़ रहा लंपी वायरस का खतरा… खुर्सीपार भिलाई के एक गाय में मिले लक्षण… मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए प्रभु श्रीराम के दर्शन आस्था की रेल से अयोध्या धाम रवाना हुए 850 श्रद्धालु, रामलला के साथ काशी विश्वनाथ के भी करेंगे दर्शन
Next Article ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत किसी भी श्रमिक का आवेदन लंबित न रहे, दिए निर्देश श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?