ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सफाई कर्मियों का हल्ला बोल… ठेकेदार के खिलाफ पैदल मार्च कर किया प्रदर्शन, समय पर वेतन की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सफाई कर्मियों का हल्ला बोल… ठेकेदार के खिलाफ पैदल मार्च कर किया प्रदर्शन, समय पर वेतन की मांग

By @dmin
Published: September 19, 2022
Share
नेहरू भवन में जमा सफाई कर्मी
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई के पांच जोन के सफाई कर्मियों ने निगम मुख्यालय में हल्लाबोल प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने नेहरू भवन सुपेला से पैदल मार्च निकाला और निगम गेट के पास पहुंचकर सफाई ठेकेदार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों की मांग है कि उन्हें समय पर वेतन मिले और ईएसआई की पर्ची व पीएफ अकाउंट में बराबर रुपए जमा होना चाहिए।

बता दें नगर निगम भिलाई के सफाई कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। हर माह इनका वेतन समय पर नहीं मिलता जिससे इनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। इसे लेकर लगातार सफाई कर्मियों के पक्ष में श्रमिक नेता प्रदर्शन करते रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को पांच जोन के सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पैदल मार्च करने के साथ निगम के खिलाफ नारेबाजी की। निगम के गेट के सामने पहुंचकर हल्लाबोल प्रदर्शन किया।

समय मिले सफाई कर्मियों को वेतन
श्रमिक नेता जय प्रकाश नायर ने कहा कि निगम में सफाई कर्मियों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जब से नया ठेकेदार आया है सफाई कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। दो-दो माह का वेतन पेंडिंग है। वेतन की मांग करने पर बिल रुके होने का बहाना किया जाता है। जय प्रकाश नायर ने कहा कि न तो सफाई कर्मियों का पीएफ का पैसा जमा हो रहा है और न ही ईएसआई की पर्ची मिल रही है। इसके कारण सफाई कर्मियों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Bhilai Breaking : कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा
ओटीटी पर रिलीज हुई साउथ की फिल्म, पहली बार लोगों का मनोरंजन करेगी विजय और पूजा हेगड़े की जोड़ी…
कोरोना से देश में हाहाकार: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के करीब… पहली बार एक दिन में 2023 मौतें…. छत्तीसगढ़ सर्वाधिक संक्रमित राज्यों में
तीन सिपाहियों ने नशे में एएसपी को पीटा, बिना वर्दी के थे सभी पुलिसकर्मी, एफआईआर दर्ज
बजट-2022-आवास: गरीबों के लिए एक साल में बनाए जाएंगे 80 लाख मकान, और जानें क्या-क्या मिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सियासी हलचल: जोगी कांग्रेस ने विधायक दल के नेता धर्मजीत को पार्टी से निकाला, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
Next Article देर रात बड़ा हादसा : मिनी ट्रक व कार में जोरदार टक्कर, महिला सहित दो की मौत, दो घायल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?