ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रियंका गांधी ने किया मुफ्त बिजली व महिला समूहों की कर्ज माफी का वादा… सरकार बनी तो महतारी न्याय योजना भी होगी शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

प्रियंका गांधी ने किया मुफ्त बिजली व महिला समूहों की कर्ज माफी का वादा… सरकार बनी तो महतारी न्याय योजना भी होगी शुरू

By Mohan Rao
Published: October 30, 2023
Share
खैरागढ़ में प्रियंका गांधी की सभा
SHARE

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ में चुनावी घमासान के बीच सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने खैरागढ़ में चुनावी सभा ली। खैरागढ़ विधानसभा के जालबांधा में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कई वादे किए। खासकर मुफ्त बिजली व महिला समूहो की कर्ज माफी तथा महातारी न्याय योजना शुरू किए जाने की घोषणा प्रमुख है। सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, खैरागढ़ कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा, डोंगरगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता स्वामी बघेल सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

चुनावी सभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में दूसरी बार कांग्रेस की सरकार बनने पर महतारी न्याय योजना लागू की जाएगी।  प्रियंका गांधी ने कहा कि 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, महिला समूह के ऋणों को माफ किया जाएगा, 100 नये ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनेंगे, सड़क दुर्घटना और आकस्मिक दुर्घटनाओं में छत्तीसगढ़ निवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी। परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6000 से अधिक वाहन मालिकों के 2018 तक के बकाया कर्ज माफ किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बनते ही सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

केन्द्र सरकार पर हमला, सीएम बघेल की तारीफ
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रिंयका गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप लोग गलती से भी गलत फैसला मत लीजिए। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। प्रियंका ने कहा कि छत्तीसगढ़ तरक्की कर रहा है। सीएम बघेल ने प्रदेश की जनता का मान बढ़ाया है। सीएम बघेल की तारीफ करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम कई राज्यों के प्रभारी के रूप में काम किया हैं। वो कहीं भी रहें लेकिन उनको प्रदेश की जनता की चिंता हमेशा सताती रहती है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम बघेल किसान के बेटे हैं वो किसानों, गरीबों की समस्या को अच्छे से जानते हैं और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर काम करते रहते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि केन्द्र की सरकार देश और प्रदेश की संपत्ति को छीन रही है। भूपेश बघेल ने प्रदेश की संपत्ति को जनता को वापस देने का काम किया है। केन्द्र सरकार उद्योगपतियों का भला करने में जुटी है। केन्द्र सरकार को गरीबों से कोई लेना देना है।  प्रियंका गांधी ने कहा कि गुजरात मॉडल फेल हो चुका है। अब हर तरफ छत्तीसगढ़ मॉल की चर्चा हो रही है। सीएम बघेल की अगुवाई में प्रदेश तरक्की कर रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से भी अच्छा है, वह तो दिखावे का मॉडल था, लाखों किसानों को करोड़ों रुपए की सब्सिडी दी गई है, लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया है, बिजली बिल आधा किया है, वन उपज के जरिए आय बढ़ाई गई, मिलेट के बड़े-बड़े प्रोडक्शन के प्लांट लगाए गए, बस्तर जो हिंसा के लिए जाना जाता था आज अपने मिलेट के लिए जाना जा रहा है। अपनी संस्कृति के लिए जाना जा रहा है इतने सारे बड़े-बड़े काम किए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने जो भी वादे किए उसे पूरा किया है और इस बार भी जो घोषणाएं कर रहे हैं उसे पूरा करेंगे।

Big News : रायपुर के दो स्पा सेंटर्स में चल रहा था देह व्यापार, थर्ड जेंडर सहित पांच गिरफ्तार, 13 लड़कियां भी पकड़ाई, स्पा सेंटर संचालक फरार
प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री  की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं भारत के नवीन कानून : मुख्यमंत्री साय
भारत और ऑस्ट्रेलिया में 7 समझौते, दोनों देश करेंगे एक दूसरे के सैन्य अड्डों का इस्तेमाल, चीन को चुभेगी यह डील
सीएम बघेल ने दी सूरजपुर और कोरिया जिले को 460 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात… किया 368 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण
डबल ड्यूटी से इनकार करने पर लोको पायलट को मिली ऐसी सजा, सुनकर भड़के रेलवे कर्मचारी, घेरा DRM ऑफिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 17 # 30 October 2023
Next Article दरोगा हप्पू सिंह पर नवरात्रि के उत्सव में दर्शकों ने बरसाया प्यार दरोगा हप्पू सिंह पर नवरात्रि के उत्सव में दर्शकों ने बरसाया प्यार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?