ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 15 करोड़ के घोटाले का आरोपी प्रीतपाल बेलचंदन गिरफ्तार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के थे अध्यक्ष… 2 साल से थे फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

15 करोड़ के घोटाले का आरोपी प्रीतपाल बेलचंदन गिरफ्तार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के थे अध्यक्ष… 2 साल से थे फरार

By Mohan Rao
Published: July 24, 2023
Share
प्रीतपाल बेलचंदन
SHARE

भिलाई । दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलंचदन को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 15 करोड़  रुपए के घोटाले का आरोपी प्रीतपाल बेलचंदन दो साल से फरार था। एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रीतपाल ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद से वे फरार चल रहे थे। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलंचदन पर अपने कार्यकाल के दौरान भारी आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगा था। प्रीतपाल बेलचंदन व उनक संचालक मंडल के सदस्यों पर अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर योजनाएं लागू करने व इससे बैंक को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था। प्रीतपाल बेलचंदन ने इस तरह लगभग 15 करोड़ रुपए का घोटाला किया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रीतपाल बेलचंदन के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 34 के तहत अपराध दर्ज किया था । इसके बाद से ही वे फरार थे जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में खुला था मामला
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन 15 करोड़ के घोटाले का आरोप लगने के बाद जिला प्रशासन द्वारा टीम बनाकर जांच कराई गई थी। जांच में यह सामने आया कि बैंक में अपनी पदस्थापना के दौरान प्रीतपाल बेलंचदन एवं निर्वाचित सदस्यों द्वारा लाखों की योजनाओं को लागू किया जो बैंक के अधिकार क्षेत्र से बाहर थे। इस दौरान 12 जून 2015 से 11 जून 2020 और आठ अप्रैल 2014 से 12 मई 2020 के मध्य 234 प्रकरणों में 1313.50 लाख रुपए अनुदान राशि जारी की। 5 अगस्त 2016 से 12 जून 2019 तक की एकमुश्त समझौता योजना के 186 प्रकरणों में छूट प्रदान कर 175.61 लाख रुपए बांट दिए। इस तरह 1489.11 लाख रुपए की योजनाओं को बैंक के अधिकार क्षेत्र से बाहार जाकर लागू किया।

नहीं ली थी पंजीयक कार्यालय से अनुमति
खास बात यह है कि इसके लिए पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ से किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई। इसके कारण बैंक को बड़ी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी थी। इस मामले में आरोपी सिद्ध होने के बाद प्रीतपाल बेलचंदन पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। अपराध दर्ज होने के बाद प्रीतपाल बेलचंदन ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद से वे लगातार फरार चल रहे थे जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया।

सियासी गलियारा: उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारी, देवेंद्र फडणवीस कल ले सकते हैं सीएम पद की शपथ
राजिम माघी पुन्नी मेला: कका अभी जिंदा है, सुनते ही दर्शक दीर्घा से गूंज उठी तालियों की गड़गड़ाहट
Bhilai Breaking : सेक्टर-7 तालाब में कूदकर महिला ने दी जान, पति से विवाद के बाद घर से निकली और सुबह तालाब में मिली लाश
स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राशि की नहीं होगी कमी…. विधायक वोरा ने की प्रभारी मंत्री से चर्चा…. डीएमएफ से मांगे 1 करोड़ रुपए
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में ली अंतिम सांस…. बेटे अभिजीत ने की पुष्टि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई चुनावी बॉन्ड योजना पर रोक, जानिए चुनाव आयोग को क्या निर्देश दिए सुप्रीम फैसला: ज्ञानवापी सर्वे पर 26 जुलाई तक लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने को कहा
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 281 # 24 July 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?