ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत पहुंचा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का अभेद्य किला ‘एयर इंडिया वनÓ विमान…. जानें क्या है इसकी खासियतें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत पहुंचा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का अभेद्य किला ‘एयर इंडिया वनÓ विमान…. जानें क्या है इसकी खासियतें

By @dmin
Published: October 1, 2020
Share
India to buy 12 Sukhoi and 21 MiG-29 aircraft amid tension with China
India to buy 12 Sukhoi and 21 MiG-29 aircraft amid tension with China
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के वीवीआइपी बेड़े के लिए ‘एयर इंडिया वन का हो रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। ‘एयर इंडिया वन विमान दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए खरीदे गए दो वीवीआईपी ‘एयर इंडिया वन विमानों में से पहला विमान गुरुवार शाम भारत पहुंचा है। भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए खरीदे गए दो बोइंग-777-300 ईआर विमान तैयार हैं। भारत को मिलने वाले इन दो नए विमानों का इस्तेमाल प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की उड़ान के लिए किया जाएगा, जिसे वायु सेना के पायलट उड़ाएंगे। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए खरीदे गए दो बोइंग-777-300 ईआर विमान एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस है, जो बिना हैक किए मिड-एयर में ऑडियो और वीडियो कम्युनिकेशन फंक्शन की सुविधा देता है।

बता दें कि दो बोइंग 777-300 एक्सटेंडेड रेंज (ईआर) एयरक्राफ्ट में से पहला, उन्नत सुरक्षा प्रणाली के साथ रेट्रोफिटेड है ताकि आने वाली मिसाइलों और एन्क्रिप्टेड संचार सुविधाओं को जाम और पराजित किया जा सके। अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘एयर फोर्स वन की तर्ज पर ये विमान लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड काउंटर्मेशर यानी ऐसी तकनीक जिससे इन विमानों पर मिसाइलों से हमला संभव नहीं होगा, से लैस है। इन सुरक्षा प्रणालियों में अकेले अमेरिका के साथ शामिल विदेशी सैन्य बिक्री सौदे में 1,365 करोड़ की लागत आई है। इसके अलावा इन विमानों में सेल्फ प्रोटेक्शन स्वीट भी होगा। इन विमानों को ‘एयर इंडिया वनÓ या ‘इंडियन एयर फोर्स वन का नाम दिया गया है। 

क्या है इस विमान की खासियत ….

  • मिसाइल एप्रोच वार्निंग सिस्टम: इस वार्निंग सिस्टम में लगे सेंसर की मदद से पायलट को मिसाइलों पर हमला करने में मदद मिलती है। 
  • इलेक्ट्रोनिक वॉरफेयर जैमर: दुश्मन के जीपीएस और ड्रोन सिग्नल को ब्लॉक करने का काम करता है। 
  • डायरेक्शनल इंफ्रारेड काउंटरमेजर सिस्टम: यह मिसाइल रोधी प्रणाली है, जो विमान को इंफ्रारेड मिसाइल से बचाती है। 
  • चाफ एंड फ्लेयर्स सिस्टम: रडार ट्रैकिंग मिसाइल से खतरा होने पर बादलुनमा चाफ छोड़े जाते हैं, जिससे आगे छिपकर विमान निकल जाता है।
  • मिरर बॉल सिस्टम: डैनों में लगी यह तकनीक विमान को इंफ्रारेड मिसाइल से बचाती है। 
  • सुरक्षित सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम: विमान चाफ एंड फ्लेयर्स सिस्टम से लैस है। इससे रोशनीनुमा फ्लेयर्स मिसाइल को भ्रमित करने के लिए छोड़े जाते हैं। इनका तापमान जेट इंजन के नोजल या एक्जॉस्ट से ज्यादा 2,000 डिग्री फॉरेनहाइट होता है। इसमें सबसे आधुनिक और सिक्योर सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम भी लगा है। 
  • हवा में ईंधन भरने की सुविधा: इस विमान में हवा में ईंधन भरने की सुविधा है। एक बार ईंधन भरने पर यह विमान लगातार 17 घंटे तक उड़ान भर सकता है।
कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी, वैक्सीन से पहले बच्चों के लिए बाल रक्षा किट ला रही है सरकार
आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से मिली 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि
कोरोना संकट में भारत की मदद के लिए आगे आया ट्विटर, 110 करोड़ रुपये का दान दिया
नक्सल मोर्चे पर फिर मिली बड़ी सफलता : बीजापुर में अलग-अलग क्षेत्रों 22 नक्सली गिरफ्तार… विस्फोटक बरामद
shreekanchanpath 109 # 01 February 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Janta School of Bhilai 3 being renovated रिनोवेट हो रहा भिलाई 3 का जनता स्कूल…. खूबसूरत इंटीरियर के साथ छात्रों के लिए बेहतर हो रही सुविधा
Next Article Diwali celebrations are happy, so take care of vigilance… this is the slogan of Bhilai Chamber…. This campaign will start tomorrow दीवाली मनानी है खुशहाल तो सतर्कता का रखे ख्याल… यह है भिलाई चेम्बर का स्लोगन…. कल से शुरू होगा यह अभियान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?