ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा

By @dmin
Published: November 25, 2020
Share
Prime Minister Narendra Modi praised the work done by the state of Chhattisgarh
Prime Minister Narendra Modi praised the work done by the state of Chhattisgarh
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री प्रगति पोर्टल के अंतर्गत कोरोना से संबंधित मुद्दे (वित्तीय सहायता, अस्पताल का ढांचा, राशन तथा रोजगार आदि), प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वनिधी योजना, निर्यात के रूप में जिले का विकास तथा आपरेशनाइ एग्रीकल्चर रिफार्म के संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई। इस दौरान पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री मोदी को मुख्य सचिव आरपी मण्डल द्वारा बताया गया कि कोरोना संबंधी सीपी ग्राम पोर्टल में कुल 1028 शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिसमें से शत प्रतिशत (1027) शिकायतों का निराकरण छत्तीसगढ़ में कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा 12.57 करोड़ रूपए का वितरण कुल 18087 श्रमिकों को कोरोना के दौरान किए जाने की जानकारी दी गई। कोरोना के इलाज के लिए सभी निजी अस्पतालों के लिए दिशा-निर्देश का निर्धारण समय पर राज्य सरकार द्वारा किये जाने के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अनाज एवं चने का वितरण कोरोना के दौरान शत प्रतिशत पूरे राज्य में कर दिया गया था। इस दौरान 29.35 लाख लोगों को मनरेगा के माध्यम से कोरोना के दौरान रोजगार से लाभान्वित किया गया। मुख्य सचिव द्वारा प्रधानमंत्री महोदय को अवगत कराया गया कि, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सीपी ग्राम पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण छत्तीसगढ़ में किया गया है। मुख्य सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत स्वनिधी योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की रैंकिंग पूरे देश में सातवें स्थान पर रही है तथा कुल 50753 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15076 प्रकरणों में राशि का वितरण सभी हितग्राहियों को डिजिटल माध्यम से किया जा चुका है। इस पर प्रधानमंत्रीजी ने राज्य की प्रशंसा की।
मुख्य सचिव ने बताया कि निर्यात हब के रूप में जिले का विकास अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब प्रमोशन कमेटी का गठन कर दिया गया है तथा 31 दिसम्बर, 2020 तक डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान को भी स्वीकार कर लिया जावेगा। आपरेशनाइजेशन एग्रीकल्चर रिफार्म के संबंध में मुख्य सचिव द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जानकारी दी गई कि एआईएफ के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त कर दिया गया है तथा एफपीओ एवं एसएचजी को भी एआईएफ में शामिल करने के लिए योजना बनाई जा रही है। मुख्य सचिव ने बताया कि स्लरी पाईपलाईन स्थापना हेतु 83.831 हे. व्यपवर्तन प्रस्ताव के संबंध में राज्य शासन द्वारा समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा की गई कार्यवाही की तारीफ करते हुए धन्यवाद दिया।

विधायक देवेंद्र यादव ने लगाया जनदर्शन: लोगों की समस्याएं सुनी, खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौसला
सीएम साय से मिले वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधि, खिलाड़ियों को सहयोग का दिया भरोसा
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरु की गरिमा हासिल कर चुका -रत्नावली कौशल
होली तक बढ़ाई गई फ्री राशन योजना, गेहूं-चावल के साथ तेल और दाल भी देगी सरकार
राजधानी में नाबालिग ने रची खुद पर चाकू से हमले की कहानी, हमलावर की खोज में खाक छानती रही पुलिस…. ऐसे सामने आई असली कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 17 के एवज में केवल 7 करोड़ जमा…. अब पेनाल्टी के साथ रिसाली निगम वसूलेगा टैक्स… 30 नवंबर 2020 के बाद 5 प्रतिशत पेनाल्टी
Next Article DRDO successfully tests laser guided anti-tank missile तमिलनाडु-पुडुचेरी से टकराकर आगे बढ़ा चक्रवाती तूफान निवार… भारी बारिश के चलते चेन्नई में जलजमाव

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?