ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मपु र-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस का किया शुभारंभ, बोले गुजरात से ओडिशा तक मिलेगा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRailway News

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मपु र-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस का किया शुभारंभ, बोले गुजरात से ओडिशा तक मिलेगा लाभ

By Mohan Rao
Published: September 27, 2025
Share
ब्रह्मपुर-उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस
SHARE

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को झारसुगुडास ओडिशा से ब्रह्मपुर (ओडिशा) से उधना (सूरत, गुजरात) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया। यह नयी ट्रेन ओडिशा से गुजरात तक सीधी लंबी दूरी की कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी और पूर्वी, मध्य तथा पश्चिम भारत के अनेक महत्वपूर्ण जिलों और शहरों को जोड़ेगी। इस नयी ट्रेन के मार्ग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के भी रायपुर, दुर्ग तथा गोंदिया स्टेशन शामिल हैं और इन स्टेशनों में इस ट्रेन का ठहराव दिया गया है । इससे इस क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा हेतु सीधी और सुगम सुविधा उपलब्ध होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई ट्रेन के शुभारंभ अवसरा पर कहा कि इस आज शुरू की गई ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत ट्रेन से गुजरात व आड़िशा के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यही नहीं इस नई ट्रेन से उधना व ब्रह्मपुर के बीच आने वाले शहरों की कनेक्टिविटी व वहां के लोगों को यात्रा का सुखद अनुभव प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भाजपा सरकार गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार है। हम गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हैं… हमारी सरकार ने अब तक देश भर में 4 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। ओडिशा में भी हजारों घरों के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।’

पांच अक्टूबर से होगा नियमित परिचालन
शुभारंभ के अवसर पर इस गाड़ी का परिचालन स्पेशल समय-सारणी के अनुसार दोनों ओर से रवाना किया। 09022 ब्रम्हपुर–उधना शुभारंभ स्पेशल एक्सप्रेस को शनिवार सुबह 10.45 बजे ब्रम्हपुर रवाना किया गया। वहीं 09021 उधना–ब्रम्हपुर शुभारंभ स्पेशल एक्सप्रेस 10.50 बजे उधना से रवाना किया गया। इस ट्रेन का नियमित परिचालन 5 अक्टूबर 2025 से उधना से तथा 6 अक्टूबर 2025 से ब्रम्हपुर से प्रारंभ होगा। यह ट्रेन फिलहाल सप्ताह में एक दिन चलेगी। 19021 उधना–ब्रम्हपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को प्रातः 07.10 बजे उधना से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 13.55 बजे ब्रम्हपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया स्टेशन पर आगमन रात्रि 21.40 बजे प्रस्थान 21.45 बजे, दुर्ग स्टेशन पर आगमन रात्रि 23.53 बजे प्रस्थान 23.58 बजे तथा रायपुर स्टेशन पर आगमन मध्य रात्रि 00.35 बजे प्रस्थान 00.45 बजे होते हुए गंतव्य को प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 19022 ब्रम्हपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को रात्रि 23.45 बजे ब्रम्हपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन प्रातः 08.45 बजे उधना पहुँचेगी । यह गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्टेशन पर आगमन दोपहर 14.55 बजे प्रस्थान 15.05 बजे, दुर्ग स्टेशन पर आगमन 15.50 बजे प्रस्थान 15.55 बजे तथा गोंदिया स्टेशन पर आगमना 17.55 बजे प्रस्थान 18.00 बजे होते हुए गंतव्य को जाएगी।

इन स्टेशनों पर दिया गया वाणिज्यिक ठहराव
इस गाड़ी के वाणिज्यिक ठहराव बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, डोंडिचा, सिंधखेड़ा, अमलनेर, धारंगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम, बोबीली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड तथा पलासा स्टेशनों पर दिए गए हैं। रायपुर, दुर्ग एवं  क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात के उधना तथा ओडिशा के ब्रम्हपुर तक सीधी यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही यह गाड़ी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के बीच यातायात और सामाजिक–सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करेगी।

पहली फिल्म के लिए मिला था डेढ़ लाख का चेक, मां देखकर घबरा गई थीं: रश्मिका मंदाना
काबुल में फिर हमला: दागे गए पांच रॉकेट, अमेरिकी अधिकारी बोले- मिसाइल डिफेंस सिस्टम से किया नाकाम
सूरदास व जरूरत मंद को जिला युवा कांग्रेस ने किया विभिन्न गांवों में हरी सब्जी का वितरण
द कश्मीर फाइल्स: खाली सीटों के बाद भी शो हाउसफुल दिखाने की शिकायत पर आबकारी विभाग ने की जांच
Bhilai breaking : लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के नाम पर पेंशनर से 3 लाख की ठगी… शातिर ने ऐसे किया फ्रॉड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 345 # 27 September 2025
Next Article सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री किया ध्वस्त, बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?