ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3, केन्द्रीय टीम ने निरीक्षण कर दिए 90 फीसदी अंक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedHealth

राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3, केन्द्रीय टीम ने निरीक्षण कर दिए 90 फीसदी अंक

By Mohan Rao
Published: January 10, 2025
Share
भिलाई तीन का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय मानकों पर खरा
SHARE

अब केंद्र व राज्य सरकार से सुविधाओं के विस्तार में मिलेगी अधिक राशि

भिलाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा है। यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र के दो क्वालिटी एसेसर द्वारा हाल में निरीक्षण के बाद दिए गए अंक से साबित हुआ है। निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 को 89.66 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के बाद केंद्र व राज्य सरकार से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में पहले से अधिक राशि मिलेगी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 का गत 30 व 31 दिसम्बर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र के क्वालिटी एसेसर द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके लिए राष्ट्रीय क्वालिटी एसेसर के रूप में डॉ. प्रेमानंद त्रिपाठी ओडिशा से और डॉ. पार्थो प्रीतम गुहा पश्चिम बंगाल से आए थे। इनके द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 में वार्ड रुम,मातृत्व स्वास्थ्य,  शिशु स्वास्थ्य, ओपीडी, मरीजों से फीडबैक, चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ का मरीजों से व्यवहार, दवाईयों का वितरण, गुणवत्ता व रखरखाव, प्रसव, लेबर रूम की व्यवस्था सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि की गुणवत्ता पूर्ण सेवाओं का बारीकी से मुआयना किया गया। इस प्रक्रिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 को 89.66 अंक मिला है। जबकि इस राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मान्यता के लिए 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करना ही पर्याप्त था।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 के प्रभारी डॉ. आदित्य नारायण शर्मा ने बताया कि अब यह केंद्र राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं वाला बन गया है। इस उपलब्धि में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया, कंसल्टेंट जिला डॉ. रश्मि भोसले, श्रीमती प्रितिका पंवार, श्रीमती शोभिका गजपाल, नेहा, बीपीएम पूनम साहू, बीईटीओ सैय्यद असलम, एलएचव्ही श्रीमती आर विश्वास आरएमए प्रज्ञा कुशवाहा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना पांडेय, डॉ. अर्पिता शर्मा, डॉ नितिन कश्यप, जेडी मानिकपुरी सहित समस्त स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन, ड्रेसर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जीवन दीप समिति कर्मचारी मितानिन आयुर्वेद के कर्मचारियों क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

छॉलीवुड एक्टर व विधायक अनुज शर्मा की पारिवारिक फिल्म ‘सुहाग’ ने मचाया धमाल, सीएम साय ने की तारीफ
Fraud : बैंक में चपरासी की नौकरी दिलाने का दिया झांसा, 4.50 लाख रुपए की ठगी… एसपी के पास पहुंचे पीड़ित
Breaking News : ठेकेदार की हत्या का खुलासा, रिपोर्ट लिखाने वाला ही निकला कातिल… दो साथियों के साथ गिरफ्तार
15 साल की नाबालिग से गैंगरेप, कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर कांग्रेस नेता ने किया रेप फिर दोस्तों को भी बुलाया
अन्नदाता ने प्रकाशवान तिरंगा से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑल इंडिया स्टील कॉनक्लेव 2.0 : सीएम साय बोले- विकसित छत्तीसगढ़ के लिए हम फौलादी इच्छाशक्ति से कर रहे हैं काम
Next Article दूसरे प्रदेश के लोग भी ओपन हार्ट सर्जरी के लिए करने लगे अम्बेडकर अस्पताल का रूख, एमपी के मरीज की हुई सफल सर्जरी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?