ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की दवा रेमडेसिवीर के 5 दिन के कोर्स की कीमत 1.75 लाख रुपये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

कोरोना की दवा रेमडेसिवीर के 5 दिन के कोर्स की कीमत 1.75 लाख रुपये

By @dmin
Published: June 30, 2020
Share
कोरोना की दवा रेमडेसिवीर के 5 दिन के कोर्स की कीमत 1.75 लाख रुपये
कोरोना की दवा रेमडेसिवीर के 5 दिन के कोर्स की कीमत 1.75 लाख रुपये
SHARE

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की दवा रेमडेसिवीर की एक शीशी की कीमत 390 डॉलर है। इस हिसाब से इलाज के लिए 5 दिन के पूरे कोर्स की कुल कीमत 2,340 डॉलर (करीब 1,75,500 रुपये) होगी। एक मरीज के 5 दिन के कोर्स में रेमडेसिवीर की 6 शीशी का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ मामलों में यह 10 दिन या 11 शीशी का भी इस्तेमाल करना होता हैसोमवार को गिलीड साइंसेज ने कहा है कि वो अमेरिकी सरकार और अन्य विकसित देशों से कोरोना वायरस ड्रग रेमडेसिवीर की एक शीशी के लिए 390 डॉलर चार्ज करेगी। गिलीड ने इस बारे में सोमवार को एक बयान जारी कर जानकारी दी।
गिलीड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेनियल ओ’डे ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हम चाहते हैं कि मरीजों तक इस दवा के पहुंचने में कोई बाधा न आए. इस दाम से सुनिश्चित हो सकेगा कि दुनियाभर में सभी देशों के मरीजों तक दवा पहुंच सके। सभी सरकारी ईकाईयों के लिए 390 डॉलर प्रति शीशी का दाम होगा। जब एक बार सप्लाई पर दबाव कम होगा तब इस दवा की बिक्री सामान्य डिस्ट्रीब्युशन चैनल के जरिए की जाएगी। वहीं अन्य प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों व कॉमर्शियल प्लेयर्स के लिए यह भाव 520 डॉलर प्रति शीशी यानी 5 दिन के पूरे कोर्स के लिए 3,120 डॉलर होगा।
गिलीड ने कहा था कि जून के महीने में वो रेमडेसिवीर का डोनेशन करेगी। गिलीड साइंसेज द्वारा इस दवा के तय दाम पर इसलिए भी सभी की नजर है, क्योंकि भविष्य में लॉन्च होने वाली कोविड-19 की अन्य दवाईयों के दाम भी इसी आधार पर तय किये जाएंगे।कंपनी ने कहा कि इस दवा की वैल्यू की आधार पर वह अधिक चार्ज कर सकती थी, लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत कम दर पर इसलिए रखी ताकि अन्य सभी विकसित देश इसे खरीद सकें।
बता दें कि कोविड-19 के इलाज के लिए रेमडेसिवीर का इस्तेमाल शुरू हो गया है। बड़े स्तर पर ट्रायल के बाद नतीजों से पता चला कि रेमडेसिवीर के इस्तेमाल से मरीजों की रिकवरी तेजी से रही है। नतीजों के आधार पर अमेरिकी ड्रग रेग्युलेटर ने रेमडेसिवीर के इस्तेमाल के लिए मई में मंजूरी दी थी। अब तक दुनियाभर में 1 करोड़ से भी अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और करीब 5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

Breaking : कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में माता-पिता को खो चुकी अन्नू को कंपनी ने सौंपा 15 लाख का चेक
108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण : पीएम मोदी बोले- हनुमान जी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अहम सूत्र
जलयुद्ध की तैयारी में चीन! सैन्य और कूटनीति में मिला करारा जवाब, भारत ने कसी कमर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, कहा-पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और वापस भेजें
करों का डर व्यापारिक समुदाय में भी था इसलिए ‘नो न्यूज भी एक अच्छी खबर है’-स्वप्निल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article New initiative of Indian Railways: Construction of long loop रेलवे का नया टाइम टेबल जल्द, बदल जाएगी कई ट्रेनों की टाइमिंग
Next Article Clouds rained heavily, the weather of the city became pleasant जमकर बरसे बादल, शहर का मौसम हुआ सुहाना: देखें तस्वीरें

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?