जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने पहले युवती को अपने झांसे में लिया और परिचित के घर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन साल यह सिलसिला चलता रहा। इसके बाद युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इधर युवती ने मामले में शिकायत दर्ज कराई तो युवक फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को बिलासपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा धारा 376, 376 (2)(N) के तहत कार्रवाई की है।

मामला जशपुर में फरसाबहार थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने दो दिन पहले थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में युवती ने बताया कि माह जनवरी 2020 में आरोपी खिलेश पैंकरा उसे एक परिचित के घर में ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार उसने इसी बहाने से उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन साल बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत के बाद अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। लेकिन वह फरार हो चुका था।
इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी के बिलासपुर में होने की जानकारी मिली। जशपुर फरसाबहार थाने की एक टीम बिलासपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने युवती से दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में फरसाबहार थाना प्रभारी ओपी कुजूर, आरक्षक नीरज तिर्की, शोभित साय, ईश्वर साय, रामसागर नायक, बिरजिनिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




