ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन-पाक से एकसाथ निपटने की तैयारी, सेना अब 10 नहीं 15 दिनों के लिए कर सकेगी हथियारों का स्टॉक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चीन-पाक से एकसाथ निपटने की तैयारी, सेना अब 10 नहीं 15 दिनों के लिए कर सकेगी हथियारों का स्टॉक

By @dmin
Published: December 13, 2020
Share
चीन-पाक से एकसाथ निपटने की तैयारी, सेना अब 10 नहीं 15 दिनों के लिए कर सकेगी हथियारों का स्टॉक
चीन-पाक से एकसाथ निपटने की तैयारी, सेना अब 10 नहीं 15 दिनों के लिए कर सकेगी हथियारों का स्टॉक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव जारी है। इसी बीच भारत ने सुरक्षा बलों को 15 दिनों के गहन युद्ध के लिए हथियारों और गोला-बारूद को स्टॉक (भंडार) करने के लिए अधिकृत करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

माना जा रहा है कि सुरक्षा बल पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी तकरार के मद्देनजर बढ़ाई गई भंडारण आवश्यकताओं और आपातकालीन वित्तीय शक्तियों का उपयोग करते हुए स्थानीय और विदेशी स्रोतों से उपकरण और गोला-बारूद के अधिग्रहण के लिए 50,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च कर सकेंगे।
पहले सुरक्षाबल केवल 10 दिनों के लिए हथियार और गोला-बारूद का भंडारण कर सकते थे। अब इसे बढ़ाकर 15 दिन कर दिया गया है ताकि उन्हें चीन और पाकिस्तान के साथ होने वाले ‘टू-फ्रंट वॉरÓ के लिए तैयार किया जा सके। सूत्रों का कहना है कि टैंक और तोपखाने के लिए बड़ी संख्या में मिसाइलों और गोला-बारूद को संतोषजनक मात्रा में जमीन से लडऩे वाले सैनिकों के लिए इक_ा कर लिया गया है।
सरकारी सूत्रों ने कहा, दुश्मनों के साथ 15 दिवसीय गहन युद्ध लडऩे के लिए भंडारण करने की मिली अनुमति के तहत अब कई हथियार प्रणाली और गोला-बारूद का अधिग्रहण किया जा रहा है। भंडारण अब 10-ढ्ढ के स्तर से बढ़कर 15-ढ्ढ के स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के लिए भंडारण बढ़ाने के प्राधिकार को कुछ समय पहले मंजूरी दी गई है।
प्राधिकरण के अनुसार, कई साल पहले सशस्त्र बलों को 40 दिवसीय गहन युद्ध के लिए हथियारों और गोला-बारूद के भंडारण की अनुमति थी, लेकिन भंडारण और युद्ध के बदलते स्वरूप के कारण इसे घटाकर 10-ढ्ढ कर दिया गया था। उरी हमले के बाद, यह महसूस किया गया कि युद्ध के लिए हथियारों का भंडारण कम था। ऐसे में तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय ने सेना, नौसेना और वायुसेना के उपाध्यक्षों की वित्तीय शक्तियों को बढ़ाकर 100 करोड़ से 500 करोड़ रुपये कर दिया गया।
तीनों सेवाओं को किसी भी उपकरण को खरीदने के लिए 300 करोड़ रुपये के आपातकालीन वित्तीय अधिकार भी दिए गए थे, जो उन्हें लगता है कि युद्ध लडऩे में इनका उपयोग किया जा सकता है। सुरक्षा बल कई हथियारों, मिसाइलों और प्रणालियों की खरीद कर रहे हैं ताकि विपरीत परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्रवाई में इनका इस्तेमाल किया जा सके।

मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी: अब भारत खुद बनाएगा बुलेट ट्रेन, पकड़ सकती है 320 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार
Breaking News : भारत-पाक तनाव के बीच IPL पर रोक, 12 लीग मैच होने बाकी… BCCI का फैसला
बिग ब्रेकिंग : आकाशगंगा में दिन दहाड़े धारदार हथियार से दूकानदार पर हमला
मुख्यमंत्री से हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक ने की सौजन्य मुलाकात… मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र से की बातचीत, दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता
तीन गुना रिटर्न के नाम पर ठगी, डॉक्टर ने गंवाए 81 लाख रुपये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के सेवा न देने पर 1 करोड़ का जुर्माना सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के सेवा न देने पर 1 करोड़ का जुर्माना
Next Article भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वालों से की जांच कराने की अपील

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?