रिसाली। महज ढाई साल पहले गठित नगर पालिक निगम रिसाली मंे नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के बाद शहर को सुंदर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। हृदय स्थल कहे जाने वाले जोहार चैक का नए सिरे से कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक एवं गृह व लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रूची दिखाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। निगम अमला समेत प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने स्थल निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण को मूर्तरूप देने पहल शुरू कर दी है।

निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि निगम के पास जगह का अभाव है। ऐसी स्थिति में अगर प्लानिंग न किया जाए तो योजनाएं अधर में अटक सकती है। इसलिए वे कार्य को शीघ्र पूरा करने विचार विमर्स भी कर रहे है। उन्होंने बताया कि वर्तमान जोहार रिसाली चैक को विस्तार किया जा सकता है। भव्यता देकर माॅडल की तरह सजाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने आर्कीटेक्ट व इंजीनियर के साथ शीघ्र बैठक करेंगे। स्थल निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, अनुप डे, चन्द्रपकाश सिंह निगम आदि उपस्थित थे।
गृहमंत्री ने कहा है कि शहर को संवारने और सुंदर बनाने किसी तरह से समझौता नहीं किया जाएगा। चैक का सौंदर्यीकरण ऐसा किया जाए कि रात में दुधिया रोशनी से जगमगाएं, वहीं दिन में राह गुजरने वालों के लिए आकर्षण का केन्द्र हरियाली हो। निगम आयुक्त का कहना है कि आने वाले समय में डीपीएस चैक से रिसाली पहुंच मार्ग की तस्वीर बदल जाएगी। सड़क किनारे पेवर ब्लाक होगा। वहीं बेतरतीब ठेला चाय दुकान गुमटी में सिफ्ट होगा। बीएसपी मार्केट के सामने पूर्ण रूप से व्यवस्थित होगा। साथ ही वर्तमान रिसाली चैक को भव्य बनाया जाएगा।
नगर पालिक निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने मंगलवार सुबह मार्निंग विजिट के तहत नाला सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 जून के पहले सभी नालों को अच्छी तरह से सफाई करने कहा। आयुक्त ने स्वच्छता विभाग के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए कि नाला में चैनमाउंट मशीन की मदद से सफाई कार्य करे। जहां मशीन नहीं पहुंच पा रही है वहां मानव बल का उपयोग करे।




