ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में भी कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियां शुरू…. बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय के लिए राज्य टास्क फोर्स समिति गठित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में भी कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियां शुरू…. बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय के लिए राज्य टास्क फोर्स समिति गठित

By @dmin
Published: November 5, 2020
Share
SHARE

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- टीकों के सुरक्षित संधारण के लिए प्रदेश में 530 कोल्ड-चेन प्वाइंट 80 नए प्वाइंट और शुरू किए जाएंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकताओं का डॉटा-बेस तैयार किया जा रहा है। यह डॉटा-बेस टीकाकरण के लिए प्राथमिकता तय करने में सहायक होगा। डॉटा-बेस में नाम शामिल होने का तात्पर्य यह नहीं है कि उनका अनिवार्यत: टीकाकरण किया जाएगा। इस संबंध में निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि टीकों के भंडारण एवं संधारण के लिए राज्य के पास पर्याप्त व्यवस्था है। इनके सुरक्षित संधारण के लिए अभी 530 कोल्ड-चेन (शीत श्रृंखला) प्वाइंट क्रियाशील हैं। साथ ही 80 नए कोल्ड-चेन प्वाइंट भी शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में टीकों की कुल संधारण क्षमता एक लाख पांच हजार लीटर है जो कि आवश्यकता से 60 हजार लीटर अधिक है। इस क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नया वॉक-इन-कूलर उपलब्ध कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी और सुचारू संचालन हेतु बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय के लिए राज्य टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति का भी गठन किया जा रहा है। सभी जिलों में भी जिला टास्क फोर्स समिति के गठन के आदेश दिए गए हैं। कोविड-19 टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक राज्य नोडल अधिकारी होंगी तथा राज्य टीकाकरण अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। जिलों के लिए नोडल अधिकारी संबंधित कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। भारत सरकार द्वारा इस संबंध में प्राप्त निर्देशों के मुताबिक आगे की कार्यवाही की जाएगी।

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सफेम इंडिया राज्य शासन को उपलब्ध कराएगी करीब 6 करोड़ रूपए की मेडिकल सामग्री और उपकरण
shreekanchanpath 275 # 18 july 2024
सुपेला अंडरपास खुलने पर खुश हुए व्यापारी, चेंबर ने राहगीरों को बांटे लड्‌डू… अजय भसीन ने कहा अब बढ़ेगा व्यापार
स्ट्रेस मैनेजमेंट एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर वर्कशॉप, ब्रह्मकुमारी बहनें हुई शामिल, कराया मेडिटेशन
भारत में कोरोना: स्वस्थ्य होने वाले मरीजों का आंकड़ा 93 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 30005 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 2262 नए केस…. 1165 मरीज हुए डिस्चार्ज
Next Article Dashalakshan Parv: The worship of the best Satya Dharma took place today भोपाल: कांग्रेस विधायक मसूद के चार अवैध निर्माण ढहाए, फ्रांस के खिलाफ किया था प्रदर्शन

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?