ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई व रिसाली नगर निगम सहित 6 नगर पंचायतों में चुनाव की तैयारी: निर्वाचक नामावली तैयार करने राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई व रिसाली नगर निगम सहित 6 नगर पंचायतों में चुनाव की तैयारी: निर्वाचक नामावली तैयार करने राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

By @dmin
Published: July 23, 2020
Share
Preparation for election in 6 Nagar Panchayats including Bhilai and Risali Municipal Corporation: State Election Commission released program to prepare electoral roll
Preparation for election in 6 Nagar Panchayats including Bhilai and Risali Municipal Corporation: State Election Commission released program to prepare electoral roll
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के भिलाई व रिसाली सहित तीन नगर निगम, एक नगर पालिका व 6 नगर पंचायतों में पार्षद के आम निर्वाचन तथा नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 11 में पार्षद के उप चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव तथा उप चुनाव के मद्देनजर एक जनवरी 2020 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में संबंधित जिलों के कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने की कार्रवाई के लिए दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिसके तहत चेकलिस्ट संशोधन पश्चात प्रारूप निर्वाचक नामावली 4 सितम्बर तक मुद्रण हेतु पीडीएफ तैयार कर निर्वाचन कार्यालय उपलब्ध कराना होगा। निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 9 सितम्बर को किया जाएगा। दावा-आपत्तियां 18 सितम्बर तक प्राप्त की जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 अक्टूबर 2020 को होगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई एवं नगर पालिक निगम रिसाली, रायपुर जिला अंतर्गत नगर पालिक निगम बीरगांव, कोरिया जिले की नगर पालिका परिषद शिवपुरचरचा तथा सुकमा जिले की नगर पंचायत कोंटा, बीजापुर जिला अंतर्गत नगर पंचायत भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम, कांकेर जिले की नगर पंचायत नरहरपुर, सूरजपुर जिले की नगर पंचायत प्रेमनगर तथा बेमेतरा जिले की नगर पंचायत मारो में पार्षदों का आम निर्वाचन होना है। इसी तरह धमतरी जिले की नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 11 में पार्षद के पद के लिए उप चुनाव होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में प्रेषित दिशा-निर्देश में फोटो निर्वाचक नामावली तैयार करने की कार्रवाई दो चरणों में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। प्रथम चरण में निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 30 जुलाई तक करने को कहा गया है। प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों का चयन एवं प्रशिक्षण 4 अगस्त तक पूर्ण कर वार्डवार निर्वाचक नामावली की चेकलिस्ट 28 अगस्त तक तथा चेकलिस्ट संशोधन के पश्चात प्रारूप निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु 4 सितम्बर तक निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। द्वितीय चरण के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 9 सितम्बर को किया जाएगा। दावा-आपत्तियां 18 सितम्बर तक प्राप्त की जाएगी। निर्वाचक नामावली में परिवर्धन, संशोधन, विलोपन फार्मो की सॉफ्टवेयर में एंट्री 3 अक्टूबर तक की जानी होगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 12 अक्टूबर को किया जाएगा।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह : 68 स्टूडेंट्स को रिसर्च डिग्री और 48 को मिला स्वर्ण पदक
झमाझम बारिश से तरबतर हुआ ट्विनसिटी, अण्डरब्रिजों में भरा पानी, फंसी कार
भूपेश कैबिनेट पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने के प्रस्ताव पर आज लगा सकती है मुहर, पड़ोसी राज्यों से सस्ता करने की तैयारी
Crime News: 21 किलो गांजा और कीमत करीब दो लाख, बेचने के लिए ढूंढ रहा था ग्राहक, पुलिस ने धर दबोचा
मांझी की जुबान काटने पर किया था 11 लाख रुपये का एलान, अब भाजपा ने किया पार्टी से बाहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि कोरोना ब्रेकिंग: प्रदेश में मिले 230 नए मरीज, राजधानी रायपुर से सर्वाधिक 70 मामले आए सामने, 116 मरीज हुए डिस्चार्ज
Next Article state Congress general secretary Jitendra Sahu did Bhoomipujan जोरातराई में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने किया भूमिपूजन: 50 लाख की लागत से बनेगा पुलिया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?