ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा
Share
Notification Show More
Latest News
मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील
October 5, 2026
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा
October 5, 2026
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
October 5, 2026
सिंगापुर की Energy Capital Global छत्तीसगढ़ में करेगी AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में 41750 करोड़ का निवेश
October 5, 2026
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान 'हर कल आसान'
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान ‘हर कल आसान’
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा

By Mohan Rao Published October 5, 2026
Share
SHARE

स्टेशनों पर प्रतिष्ठित ब्रांड के आउटलेट स्थापित होने से यात्रियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण खानपान का बेहतर अनुभव

भिलाई। यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर बेहतर, स्वच्छ, सुविधाजनक एवं उच्च गुणवत्ता वाली खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। रायपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर अब प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही आधुनिक वातावरण के साथ प्रतिष्ठित ब्रांड के गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सकेंगे। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 2 प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट जल्द शुरू होने जा रहे है। प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट के स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया ई-नीलामी एवं प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से पूरी की गई है।

प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट शुरू होने के बाद यात्रियों को सामान्य कैटरिंग स्टॉल के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ब्रांड के खाद्य एवं पेय पदार्थों के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। इन आउटलेट्स पर स्नैक्स, पेय पदार्थ एवं अन्य लोकप्रिय खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित ब्रांड द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों को विशेष रूप से सुबह एवं देर रात के समय भी खानपान की सुविधा प्राप्त करने में सहूलियत होगी।

यात्रियों की बढ़ती अपेक्षाओं एवं बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशनों की यात्री सुविधाओं को आधुनिक, आकर्षक एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की पहल रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिक खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्टेशन के समग्र यात्री अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की तरह रेलवे स्टेशनों पर भी प्रतिष्ठित ब्रांड के गुणवत्तापूर्ण खानपान के विकल्प उपलब्ध कराना है।

You Might Also Like

मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

सिंगापुर की Energy Capital Global छत्तीसगढ़ में करेगी AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में 41750 करोड़ का निवेश

आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान ‘हर कल आसान’

बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से लौट रही थी युवती… आरोपी फरार

Mohan Rao October 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
Next Article मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?