ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Premiere: एक्शन थ्रिलर ‘धाकड़’: कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

Premiere: एक्शन थ्रिलर ‘धाकड़’: कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच!

By Om Prakash Verma
Published: April 21, 2023
Share
Premiere: एक्शन थ्रिलर 'धाकड़': कंगना रनौत लेकर आ रही हैं 'लिमिट-तोड़ रोमांच!
Premiere: एक्शन थ्रिलर 'धाकड़': कंगना रनौत लेकर आ रही हैं 'लिमिट-तोड़ रोमांच!
SHARE

तुमने गलत लड़की से पंगा ले लिया है! इस शनिवार एंड पिक्चर्स के साथ कंगना राणावत आपके स्क्रीन्स पर सरगर्मी बढ़ाने आ रही हैं। कल यानि शनिवार रात 10 बजे एंड पिक्चर्स पर फिल्म ‘धाकड़’ के चैनल प्रीमियर के साथ बेशुमार रोमांच, जबर्दस्त एक्शन और बेपनाह सस्पेंस का मजा लेने के लिए तैयार हो जाइए!

एक्शन थ्रिलर ‘धाकड़’ में कंगना रनौत ने एक तेजतर्रार महिला योद्धा, एजेंट अग्नि का दमदार रोल निभाया है। जब एक खतरनाक माफिया (अर्जुन रामपाल) दुनिया भर में अफरा-तफरी मचाने की चेतावनी देता है, तब हमारी हीरोइन को उसे मार गिराने के लिए अपनी मास्टर फाइटर स्किल्स आज़माना होगा। लेकिन अग्नि का सफर सिर्फ अपनी चुस्ती-फुर्ती और शारीरिक बल दिखाने के बारे में नहीं है, बल्कि उसे अपने अंदर चल रही कश्मकश से भी लडऩा होगा और अपने मुश्किल अतीत का सामना करना होगा।

क्या अपनी जि़ंदगी के इस सबसे मुश्किल मिशन में एजेंट अग्नि अपराधियों को मात दे पाएगी?
नवोदित डायरेक्टर रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जापानी सिनेमैटोग्राफर टेटसुओ नगाटा ने शूट किया है। जैसे-जैसे इस फिल्म में एक्शन उभरकर सामने आता है, इसका रोमांच बढ़ता ही चला जाता है और अंत में यह एक दिल दहला देने वाले क्लाइमैक्स पर आ पहुंचता है, जो यकीनन आपको अपनी सीट से बांध लेगा। इसमें कंगना ने एक धमाकेदार एक्शन-पैक्ड परफॉर्मेंस दी है, जहां वो कुछ बेहद रोमांचक एक्शन सींस करती नजर आईं। अर्जुन रामपाल भी एक खतरनाक अपराधी के रोल में दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देंगे। अर्जुन की पार्टनर के रूप में दिव्या दत्ता ने एक वेश्यालय चलाने वाली महिला के रोल में काबिले तारीफ परफॉर्मेंस दी है।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत कहती हैं, एक्शन फिल्में अक्सर मेल एक्टर्स से जुड़ी होती हैं, लेकिन ‘धाकड़’ के साथ हमारी कोशिश यह थी कि हम दुनिया को बताएं कि फीमेल एक्टर्स भी कुछ जबर्दस्त एक्शन स्टंट्स कर सकती हैं। दर्शकों के माइंडसेट में उतरने के अलावा मुझे इसके लिए एक बड़ा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी करना पड़ा। रजनीश ने एक बहुत ही स्टाइलिश फिल्म बनाई है, जो किसी इंटरनेशनल फिल्म की तरह लगती है। मुझे खुशी है कि अब एंड पिक्चर्स पर इस फिल्म के चैनल प्रीमियर के जरिए यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी।

एंड पिक्चर्स पर ‘धाकड़’ के टेलीविजन प्रीमियर को लेकर अर्जुन रामपाल ने कहा, जिन लोगों ने भी धाकड़ को मिस किया था, अब उन सभी को इसे देखने का मौका मिल रहा है, क्योंकि इस शनिवार एंड पिक्चर्स पर इसका प्रीमियर हो रहा है। यह एक स्पेशल फिल्म है, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन डायरेक्शन और जबर्दस्त एक्शन है। तो देखना ना भूलें!

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए दिव्या दत्ता ने कहा, मुझे धाकड़ का हिस्सा बनने पर बेहद खुशी है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। मैं इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग किरदार में नजर आई और इसे बहुत-से नॉमिनेशंस और अवॉड्र्स भी हासिल हुए। मुझे उम्मीद है कि अब एंड पिक्चर्स पर यह फिल्म देखते हुए दर्शकों को उतना ही मजा आएगा, जितना मुझे इसमें काम करते हुए आया था।

सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : ताड़पाला हिल्स में 14 आईईडी बरामद, माओवादी स्मारक भी ध्वस्त
नागा चैतन्य-सामंथा के तलाक पर आया नागार्जुन का बयान, यह किस्सा हुआ पुराना, मेरा बेटा बहुत खुश है
Bhilai Accident : ट्रक की चपेट में आकर जामुल निवासी बाइक सवार की मौत, चरोदा में हनुमान मंदिर के पास हुआ हादसा
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, लिंक रोड में चेंबर ने बांटे लड्डू, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी न करें इन 7 चीजों के साथ दूध का सेवन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में आरक्षण विधेयक पर फैली अफवाह, राज्यपाल ने नहीं लौटाया विधेयक
Next Article भिलाई में होगी पं. प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा, 25 अप्रैल से 1 मई तक जयंती स्टेडियम ग्राउंड में आयोजन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?