ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में सामने आए 10 हजार से कम नए केस…. 12 हजार से अधिक हुए स्वस्थ्य… 200 से कम मरीजों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

प्रदेश में घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में सामने आए 10 हजार से कम नए केस…. 12 हजार से अधिक हुए स्वस्थ्य… 200 से कम मरीजों की मौत

By @dmin
Published: May 10, 2021
Share
प्रदेश में घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में सामने आए 10 हजार से कम नए केस…. 12 हजार से अधिक हुए स्वस्थ्य… 200 से कम मरीजों की मौत
प्रदेश में घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में सामने आए 10 हजार से कम नए केस…. 12 हजार से अधिक हुए स्वस्थ्य… 200 से कम मरीजों की मौत
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी की रफ्तार कमजोर होने लगी है। पिछले एक सप्ताह के आंकड़े इसकी ओर इशारा कर रहे हैं। एक समय में राजधानी रायपुर व दुर्ग जिले में महामारी चरम पर थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों ही जिलों में लगातार नए मामलों में कमी देखी जा रही है। कोरोना संक्रमण के लिहाज से बीते 24 घंटे प्रदेश के लिए राहत भरे रहे। इस दौरान प्रदेश में 10 हजार से भी कम नए मामले सामने आए जबकि स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार के ऊपर है। वहीं कई दिनों बाद प्रदेश में 200 से कम मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में लगातार संक्रमण की दर घट रही है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 9 हजार 120 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस बीच 12 हजार 810 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 189 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 10570 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 लाख 51 हजार 476 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 14 हजार 359 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,26,547 हो गई है।
किसी भी जिले में चार अंकों पर नहीं पहुंची संक्रमितों की संख्या
प्रदेश में कई दिनों बाद यह देखने को मिला है कि किसी जिले में संक्रमितों की संख्या चार अंकों में नहीं पहुंची है। सर्वाधिक मामले रायगढ़ में दर्ज किए गए। यहां 687 नए केस मिले। राजधानी रायपुर में 392 और दुर्ग में 294 नए केस सामने आए। इसके अलावा बलौदाबाजार से 635, जांजगीर से 600, बिलासपुर से 572, कोरबा से 571, मुंगेली से 465, कोरिया से 463, सूरजपुर से 406, जशपुर से 391, बलरामपुर से 368, कांकेर से 335, महासमुंद से 295, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 290, गरियाबंद से 265, कवर्धा से 250, बालोद से 254, राजनांदगांव से 228, धमतरी से 189, बस्तर से 182, कोंडागांव से 160, बेमेतरा से 115, सुकमा से 59, दंतेवाड़ा से 58, नारायणपुर से 41, बीजापुर से 30, अन्य राज्य से 3 नए केस सामने आए।
छत्तीसगढ़ में सात लाख से अधिक लोगों ने कोरोना को दी मात
छत्तीसगढ़ में अब तक सात लाख से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक पॉजिटिव पाए गए कुल आठ लाख 42 हजार 356 लोगों में से सात लाख एक हजार 116 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 81 प्रतिशत यानि पांच लाख 68 हजार 636 मरीजों ने होम आइसोलेशन में इलाज कराकर कोरोना पर विजय पाई है। वहीं एक लाख 32 हजार 480 कोरोना संक्रमित कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर अभी 83 प्रतिशत से अधिक है। सरगुजा जिले में अब तक 19 हजार 738, बालोद में 19 हजार 099, धमतरी में 17 हजार 862, बेमेतरा में 15 हजार 155, कबीरधाम में 14 हजार 813, सूरजपुर में 14 हजार 731, कांकेर में 14 हजार 292, बस्तर में 13 हजार 813, गरियाबंद में 13 हजार 670, जशपुर में 13 हजार 349, कोरिया में 12 हजार 482, मुंगेली में 12 हजार 185, बलरामपुर-रामानुजगंज में 9105, कोंडागांव में 8060, दंतेवाड़ा में 7650, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5143, बीजापुर में 4687, सुकमा में 4654 और नारायणपुर में 2333 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

Breaking : भिलाई में एक साथ पकड़ाए 20 जुआरी, पेड़ के नीचे लगी थी फड़, पुलिस को देखकर भागे कई जुआरी
सेंट जेवियर्स स्कूल के टीचर्स छात्राओं पर केस वापस लेने का बना रहे दबाव, अभाविप ने आक्रोश रैली निकाल कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का किया शुभारंभ…
चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में 33 हजार लीटर मदिरा जब्त, मदिरा के अवैध परिवहन के मामले में जब्त हुए 10 वाहन
छत्तीसगढ़ में कोविड टीकाकरण नहीं होगा बाधित, अभी पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध…. राज्य को जल्द ही मिलने वाली हैं 5.26 लाख नई वैक्सीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने किया टीकाकरण नीति का बचाव, शीर्ष कोर्ट से कहा- हस्तक्षेप न करें
Next Article लॉकडाउन में आवारा पशुओं की सुध ली ओडि़शा सरकार ने… आवरा पशुओं की भूख मिटाने सीएम ने जारी किया 60 लाख का फंड लॉकडाउन में आवारा पशुओं की सुध ली ओडि़शा सरकार ने… आवरा पशुओं की भूख मिटाने सीएम ने जारी किया 60 लाख का फंड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?