ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रगति पत्रिका विद्यार्थियों की वैचारिक शक्ति और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिबिंब- मंत्री टंक राम वर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रगति पत्रिका विद्यार्थियों की वैचारिक शक्ति और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिबिंब- मंत्री टंक राम वर्मा

By Poonam Patel
Published: May 7, 2026
Share
प्रगति पत्रिका विद्यार्थियों की वैचारिक शक्ति और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिबिंब
प्रगति पत्रिका विद्यार्थियों की वैचारिक शक्ति और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिबिंब
SHARE

रायपुर। शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देते हुए स्व. रामनाथ वर्मा शासकीय महाविद्यालय (मोपका), निपनिया ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय की प्रथम वार्षिक पत्रिका प्रगति के प्रथम अंक का विमोचन आज प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के कर-कमलों से उनके निवास कार्यालय में संपन्न हुआ।

नवाचार की नई उड़ान

पत्रिका के विमोचन के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा, किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान उसकी रचनात्मकता से होती है। प्रगति पत्रिका केवल पन्नों का संग्रह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की वैचारिक शक्ति और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का जीवंत प्रतिबिंब है। विशेषकर ग्रामीण अंचल के महाविद्यालय में इस तरह का नवाचार अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अभिव्यक्ति के बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर संकल्पित है।

यह पत्रिका प्राचार्य डॉ. अभिलाषा सैनी के कुशल नेतृत्व और महाविद्यालय के शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। प्रगति पत्रिका का यह प्रथम अंक न केवल महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करेगा, बल्कि छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक अभिनव मंच भी प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, सहायक प्राध्यापक डॉ. समीक्षा चंद्राकर (राजिम) और ओएसडी डॉ. संजय तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महाविद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता

पत्रिका के सफल प्रकाशन में सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रियंका पाटले, नेहा केरकेट्टा, डॉ. असित कुमार, दुर्योधन निषाद और अदिति सैनी सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस उपलब्धि से छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह है। माना जा रहा है कि इस पत्रिका के माध्यम से स्थानीय स्तर पर साहित्यिक और शैक्षणिक गतिविधियों को एक नई दिशा प्राप्त होगी।

प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को मिला पदक
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन फर्निचर मार्ट हुए सील, 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के सागौन ला तथा चिरान जप्त
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, जानिए इनसे होने वाले फायदे…
शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश के आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल, पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप… जानिए क्या इसका राज
सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों से मुठभेड़ जारी, एक नक्सली ढेर, गोलाबारी जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री आवास योजना से बदल रही है कई परिवारों की जिंदगी कच्ची मकान, टपकाती छत से मिली मुक्ति वर्षों का सपना हुआ पक्का- चौतलाल मरावी
Next Article बस्तर में तकनीक और हौसले से महकी तुलसा बघेल की बाड़ी बस्तर में तकनीक और हौसले से महकी तुलसा बघेल की बाड़ी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?