ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सफल होटल व्यवसायी बने प्रदीप यादव, आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सफल होटल व्यवसायी बने प्रदीप यादव, आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़

By Poonam Patel
Published: January 16, 2026
Share
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली ज़िंदगी
SHARE

रायपुर। मुंगेली जिले के ग्राम करही निवासी प्रदीप यादव आत्मनिर्भरता और मेहनत की मिसाल बन चुके हैं। कभी कलेक्टर कार्यालय के सामने घास-फूस की झोपड़ी में होटल का व्यवसाय करने वाले प्रदीप यादव का जीवन प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सहायता के बाद पूरी तरह बदल गया है। पूर्व में उनका होटल एक अस्थायी झोपड़ी में संचालित होता था, जहां बरसात के मौसम में छप्पर से पानी टपकता था। झोपड़ी के भीतर कीचड़ भर जाने से न केवल ग्राहकों को भारी असुविधा होती थी, बल्कि सीमित संसाधनों के कारण व्यवसाय का विस्तार भी संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बावजूद प्रदीप यादव ने हिम्मत नहीं हारी और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अवसर तलाशते रहे।

इसी क्रम में उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मुंगेली द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हुई। योजना की विस्तृत जानकारी लेने पर उद्योग विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया और ऋण प्रक्रिया में सहयोग किया। इसके पश्चात पंजाब नेशनल बैंक, शाखा मुंगेली से उन्हें 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। प्राप्त ऋण राशि से प्रदीप यादव ने एक मकान किराये पर लेकर आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित नया होटल स्थापित किया। बेहतर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के कारण उनका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ा और ग्राहकों का भरोसा भी मजबूत हुआ। प्रदीप यादव ने बताया कि आज उनका होटल सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इससे होने वाली आय से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि उनके परिवार का जीवन स्तर भी पहले की तुलना में कहीं बेहतर हुआ है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया और उनके सपनों को साकार किया।

भोरमदेव महोत्सव में तोड़फोड़ : भजन गायक हंसराज रघुवंशी के कार्यक्रम में उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, सैकड़ों कुर्सियां तोड़ी
केंद्र सरकार ने दी चेतावनी, कहा- स्थायी कर्मचारी को अनुबंध पर नहीं बदल सकती कंपनियां
दुर्ग NSUI ने राजेंद्र साहू और नंदकुमार सेन को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई और किया स्वागत
40 फीसद महिलाओं को टिकट का दांव हो सकता है कांग्रेस के लिए लाभदायक, 2023 की नींव बनेगा प्रियंका फार्मूला!
चुनाव से पहले शिवराज का कांग्रेस पर हमला,बोले- ‘हाथ’ को पूरी तरह सैनिटाइज करना है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 20 जनवरी को मिलेगा भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव का नोटिफिकेशन जारी
Next Article मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उचित मूल्य दुकान सह गोदाम का किया लोकार्पण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?