ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की पहल : छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने लॉन्च किया ‘राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की पहल : छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने लॉन्च किया ‘राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स’

By Mohan Rao
Published: August 18, 2026
Share
SHARE

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व को और अधिक खास बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग के छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा एक विशेष पहल की गई है। डाक विभाग इस वर्ष भाई-बहन के अटूट और अनमोल रिश्ते के लिए एक बेहद आकर्षक और प्रीमियम “राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स” लेकर आया है। ‘अनमोल तोहफा, अनमोल रिश्ते के लिए’ के संदेश के साथ तैयार यह बॉक्स उत्सव की खुशियों को दोगुना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष गिफ्ट बॉक्स मात्र 520/- रुपए की बेहद किफायती कीमत पर नजदीकी डाकघरों में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

मीडिया से बात करते हुए प्रणव कुमार (मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल) ने कहा कि “छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने इस बार एक विशेष ‘राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स’ तैयार किया है। मात्र ₹520 की बेहद किफायती कीमत पर उपलब्ध इस प्रीमियम बॉक्स में दो आकर्षक राखियों के साथ-साथ पारंपरिक अक्षत-कुमकुम, बैज, फ्रिज मैग्नेट, पिक्चर पोस्टकार्ड और की-रिंग जैसी सर्व-सुविधाजनक वस्तुएं दी गई हैं ताकि बहनों को पूजा और उपहार के लिए अलग-अलग न भटकना पड़े।

इसके साथ ही, हमने पूरे डाकघरों को राखी वितरण हेतु बेहद सख्त निर्देश जारी किए हैं। आरएमएस केंद्रों को यह स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि रक्षाबंधन के पर्व से पहले ही एक भी राखी या राखी मेल पेंडिंग न रहे — सभी डाक क्लियर होकर गंतव्य के लिए रवाना हो जानी चाहिए। हमारा लक्ष्य 100% ऑन-टाइम डिलीवरी सुनिश्चित करना है ताकि त्यौहार के दिन किसी भी बहन की राखी पहुँचने में देरी न हो। भारतीय डाक समय पर और भरोसेमंद डिलीवरी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” भारतीय डाक विभाग का यह कदम उन भाई-बहनों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रस्तुत करता है जो दूर-दराज के क्षेत्रों में रहते हैं। इस सर्व-सुविधाजनक गिफ्ट बॉक्स के माध्यम से लोग बिना किसी परेशानी के रक्षाबंधन की सभी आवश्यक सामग्रियां एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं और डाक विभाग के विश्वसनीय नेटवर्क के माध्यम से अपने परिजनों तक पर्व का स्नेह पहुंचा सकते हैं।

चलती कार में लगी आग, बाल बाल बचा चालक… कुछ ही देर में खाक हो गई मारूती वैन
वायु प्रदूषण से निपटने दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन…. अरविंद केजरीवार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए हलपनामें में दिए संकेत
छत्तीसगढ़ की सहकारिता हो रही मजबूत, किसानों सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था में हो रहा बड़ा बदलाव-सीएम बघेल
बिग ब्रेकिंग: कोविड-19 के रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारेन्टाइन सेंटर होंगे स्थापित… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश
कोंडागांव मर्डर का खुलासा : एक थप्पड का बदला लेने कुल्हाड़ी से काट दिया सिर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?