ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुना में किसान दंपति की पुलिसिया पिटाई पर सियासत तेज, राहुल गांधी, मायावती सहित विपक्ष ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

गुना में किसान दंपति की पुलिसिया पिटाई पर सियासत तेज, राहुल गांधी, मायावती सहित विपक्ष ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना

By @dmin
Published: July 16, 2020
Share
गुना में किसान दंपति की पुलिसिया पिटाई पर सियासत तेज, राहुल गांधी, मायावती सहित विपक्ष ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना
गुना में किसान दंपति की पुलिसिया पिटाई पर सियासत तेज, राहुल गांधी, मायावती सहित विपक्ष ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के गुना में किसान के साथ हुई अमानवीय घटना पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है। गृह मंत्री ने गुरुवार को कहा कि ये मध्यप्रदेश है, यहां कानून का राज है। घटना के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। भोपाल से टीम गुना जाकर मामले की जांच करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने विपक्ष द्वारा इस घटना पर सवाल उठाए जाने को लेकर पलटवार किया है।

हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के ख़िलाफ़ है। pic.twitter.com/egGjgY5Awm

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 16, 2020

इस घटना को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, जब राहुल गांधी जी की सरकार थी तब प्रीपेड व्यवस्था की तहत अधिकारियों की पोस्टिंग होती थी। हमने जानकारी आते ही कलेक्टर एसपी आईजी सब बदल दिए।
इस मामले पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘मध्यप्रदेश के गुना पुलिस व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर दलित परिवार को कर्ज लेकर तैयार की गई फसल को जेसीबी मशीन से बबार्द करके उस दम्पत्ति को आत्महत्या का प्रयास करने को मजबूर कर देना अति-क्रूर व अति-शर्मनाक। इस घटना की देशव्यापी निन्दा स्वाभाविक। सरकार सख्त कार्रवाई करे।

1. मध्यप्रदेश के गुना पुलिस व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर दलित परिवार को कर्ज लेकर तैयार की गई फसल को जेसीबी मशीन से बबार्द करके उस दम्पत्ति को आत्महत्या का प्रयास करने को मजबूर कर देना अति-क्रूर व अति-शर्मनाक। इस घटना की देशव्यापी निन्दा स्वाभाविक। सरकार सख्त कार्रवाई करे।

— Mayawati (@Mayawati) July 16, 2020

मायावती ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘एक तरफ बीजेपी व इनकी सरकार दलितों को बसाने का ढिंढोरा पीटती है जबकि दूसरी तरफ उनको उजाडऩे की घटनाएं उसी तरह से आम हैं जिस प्रकार से पहले कांग्रेस पार्टी के शासन में हुआ करती थी, तो फिर दोनों सरकारों में क्या अन्तर है? खासकर दलितों को इस बारे में भी जरूर सोचना चाहिए।

प्रदेश के मंडला के मनेरी गाँव में हुए वीभत्स हत्याकांड की ख़बर बेहद दुःखद व निंदनीय।
आख़िर प्रदेश को क्या हो गया है ?
प्रतिदिन हत्या,लूट,दुष्कर्म,चोरी,अपराध की घटनाएँ घटित हो रही है।
ज़िम्मेदार सिर्फ़ बंद कमरों में बैठकर क़ानून व्यवस्था की समीक्षा की औपचारिकता कर रहे है।
1/2

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 15, 2020

वहीं, कमलनाथ के जंगलराज वाले ट्वीट पर उन्होंने कहा, कमलनाथ जी की सरकार में दो बच्चे सतना से अपह्रत हुए। उनकी डेड बॉडी ही मिली। उनके समय यहां अपराधी पकड़े नहीं जाते थे बल्कि संरक्षण दिया जाता था। यहां तो कार्रवाई होती है। कोई कितना भी बड़ा अफसर हो, अगर लापरवाही करेगा तो नाप दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने हाल ही बीजेपी में सामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट पर कहा, चलिए सिंधिया अब भी बीजेपी के नेता हैं, जब वो पहले चि_ी लिखते थे तब भी ये हरकत में नहीं आते थे।

पुलिस ने जमीन पर जबरन चलाई जेसीबी, दंपति की पिटाई भी

दरअसल, गुना जिले स्थित कैंट थाने के जगनपुर चक्र में मंगलवार को राजस्व विभाग और पुलिस की टीम जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई थी। इस जमीन को किसान राजकुमार ने बटाई पर ले रखा है। यह जमीन पूर्व से साइंस कॉलेज के लिए आवंटित है और पुलिस पहले भी इसे एक अवैध कब्जे से खाली करा चुकी है। मंगलवार को कार्रवाई के लिए पहुंची प्रशासन से किसान दंपति ने कहा कि फसल काटने तक रुक जाइए। पुलिस नहीं मानी और जेसीबी चलावा दिया।
इस दौरान पुलिस द्वारा एक किसान दंपति की बुरी तरह से पिटाई कर दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। विरोध में दंपति ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी की कोशिश की। जिसके बाद मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फौरन कार्रवाई करते हुए गुना के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया। साथ ही इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए।

यूपी में भूपेश बघेल के दौरे क्यों करा रही है कांग्रेस, इस जाति के वोट साधने का है प्लान
केन्द्र सरकार का बड़ा तोहफा, अब स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर मिलेगा ज्यादा ब्याज… जानिए कैसी रहेंगी ब्याज दरें
भारत की टेंशन बढ़ा रहा ब्रिटेन वाला कोरोना, देश में नए स्ट्रेन के 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 25 हुई
आसमान से आ रही आफत: 24 जुलाई को पृथ्वी से टकरा सकता है स्टेडियम जितना विशाल एस्टेरोइड…. जाने क्या हो सकता है खतरा
आपके मोटापे का कारण बन रही सुबह की ये आदतें, इनमें है बदलाव की जरूरत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एम्स के बाथरूम में मरीज ने की आत्महत्या, करीब छह महीने पहले हुआ था ऑपरेशन एम्स के बाथरूम में मरीज ने की आत्महत्या, करीब छह महीने पहले हुआ था ऑपरेशन
Next Article धोनी लगातार चाहे 4 मैच जीते या हारें, एक समान रहते हैं: माइकल हस्सी धोनी लगातार चाहे 4 मैच जीते या हारें, एक समान रहते हैं: माइकल हस्सी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?