ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अरुणाचल की आंच से बिहार में भी गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने की नीतीश से गृह विभाग छोडऩे की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अरुणाचल की आंच से बिहार में भी गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने की नीतीश से गृह विभाग छोडऩे की मांग

By @dmin
Published: December 27, 2020
Share
Politics heats up in Bihar due to the heat of Arunachal, BJP leader
Politics heats up in Bihar due to the heat of Arunachal, BJP leader
SHARE

पटना (एजेंसी)। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा द्वारा जदयू के सात में से छह विधायकों को अपने पाले में करने के बाद उसकी आंच से बिहार की सियासत गरमाने लगी है। बिहार में गठबंधन सरकार चला रहेेे भाजपा-जदयू के रिश्तों में खटास पडऩे की आशंका के बीच भाजपा एमएलसी और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गृह विभाग की जिम्मेदारी किसी और को सौंप देना चाहिए। 
सीएम नीतीश कुमार पहले ही विधायकों के पाला बदलने के मुद्दे पर विपक्ष के साथ-साथ अपनी ही पार्टी में सवालों के बाण झेल रहे हैं। वहीं, अब संजय पासवान के बयान के बाद नीतीश पर अधिक दबाव पडऩे की आशंका है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के पास गृह, सामान्य प्रशासन, सतर्कता एवं सामान्य प्रशासन विभागों का प्रभार है। भाजपा नेता संजय पासवान ने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार पर बहुत सारे कामों का बोझ है। उन्हें गृह विभाग किसी और को दे देना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उन्हें मंत्रालय भाजपा को सौंप देना चाहिए। कुछ अन्य जदयू नेताओं को यह पदभार संभालने दें।
वहीं, जब पासवान से यह सवाल किया गया कि क्या वह ऐसा राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर चाह रहे हैं, तो उन्होंने कहा हां कानून-व्यवस्था बिगडऩे को अधिक प्रभावी तरीके से संबोधित किया जाना चाहिए। बता दें कि पिछले दो सप्ताह में, बिहार में दो दर्जन से अधिक लोगों की हत्या की गई है। छह जदयू विधायकों के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए पासवान ने कहा हमें इस पर कुछ नहीं कहना है। दूसरी तरफ जदयू के नेताओं ने पासवान के बयान पर टिप्पणी करने से परहेज किया। 

दंतेवाड़ा में इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, सिर पर घोषित था 1 लाख रुपये का इनाम
पुलिस की धमकी से परेशान युवक ने दे दी जान, केस से बचाने 50 हजार मांगे…. एसपी ने थानेदार को किया सस्पेंड
फॉर द गुड रीजन फाउण्डेशन सोसायटी की नेक पहल, नि:शुल्क प्रशिक्षण से हूनरमंद के साथ आत्मनिर्भर बन रहे ग्रामीण
महापौर नगर निगमों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का प्रयास करें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Breaking News : सीएम बघेल ने एक लाख से ज्यादा बेरोजगारों के खातों में भेजे 32 करोड़ रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article WHO's warning: said- may never get diagnosed with corona, told the facemask and social distance important डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: अंतिम महामारी नहीं होगी कोरोना वायरस…. दुनिया को रहना होगा तैयार
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced कोरोना के दैनिक मामलों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट… पिछले 24 घंटे में मिले 18732 नए मरीज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?