ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गणपति विसर्जन के दौरान दुर्ग-भिलाई में मुस्तैद रहेगी पुलिस, एसपी अग्रवाल ने 13 बिंदुओं पर दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedRaipur

गणपति विसर्जन के दौरान दुर्ग-भिलाई में मुस्तैद रहेगी पुलिस, एसपी अग्रवाल ने 13 बिंदुओं पर दिए निर्देश

By Mohan Rao
Published: August 31, 2025
Share
पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक
SHARE

भिलाई। गणपति विसर्जन के दौरान दुर्ग भिलाई में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रविवार को एसएसपी विजय अग्रवाल ने सभी थानों के प्रभारियों व अधिकारियों की बैठक ली। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में हुई इस बैठक में एसएसपी विजय अग्रवाल ने कुल 13 बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किए।  बैठक में ईद मिलाद उन नबी त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए तथा जुलूस निकालने वाले मार्ग चिन्हित करने एवं नियत समय पर ही जुलूस निकालने की अनुमति दिए जाने के निर्देश दिए गए ।

गणेश विसर्जन में 5-6 दिवस शेष है, इस अवधि में संध्या के समय गणेश पण्डालों में अधिक भीड़ होना संभावित है। इस दिशा में सभी थाना व चौकी प्रभारियों को मुस्तैदी से सुरक्षा ड्यूटी करने की हिदायत दी गई। गणेश पण्डालों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाने हेतु कहा गया एवं किसी प्रकार की घटना न हो यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में गुण्डा निगरानी बदमाशों के विरूद्ध बाउण्ड ओवर कराने के निर्देश दिए गए एवं बाउण्ड ओव्हर का उल्लंघन करने वाले गुण्डा निगरानी बदमाशों के विरूद्ध सख्ती से वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। फरार निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों की पतासाजी करने एवं आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों को अवगत कराएं कि ऐसे फरार निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों की आमद रफ्त की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना/चौकी में देवें ।

बैठक में एक वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों की थानावार समीक्षा की गई एवं जिन थानों में प्रकरण का निराकरण समय सीमा में नहीं किया जा रहा है, उनके थाना/चौकी प्रभारियों को समय पर निराकरण के सख्त निर्देश दिए गए। लंबित स्थाई/गिरफ्‌तारी वारण्ट की अधिक से अधिक तामीली करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष रूप से बिना हेलमेट दुपहिया दुपहिया वाहन चलाने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के विरूद्ध भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटनाओं की रोकथाम की जाए एवं किसी भी व्यक्ति के पास धारदार हथियार या अवैध रूप से चाकू पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाए एवं प्राप्ति/कय का स्त्रोत ज्ञात कर प्रत्यक्ष व ऑल लाईन विक्रयकर्ताओं के विरूद्ध भी विधिक कार्यवाही की जाए। अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा, सीएसपी दुर्ग हर्षित मेहर, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, सीएसपी छावनी हेम प्रकाश नायक, एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा, एसडीओपी धमधा एलेक्जेण्डर किरो, डीएसपी विनोद मिंज व चन्द्रप्रकाश तिवारी सहित सभी थानों व चौकी के प्रभारी उपस्थित रहे।

चुनावी दांव: बिजली सस्ती कर चन्नी ने विपक्ष को दिया झटका, डीए में भी किया बंपर इजाफा
ऐन चुनाव के एलान से पहले पंजाब में नए डीजीपी की नियुक्ति, वीरेश कुमार भवरा लेंगे सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की जगह
लोकल हैं तो भी अपने ही शहर में गाड़ी पर लगाना होगा फास्टैग, जानें कौन होगा छूट का हकदार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कोरोना संक्रमितों के साथ मुंबई वापस भेजा गया कॉर्डेलिया जहाज, 66 लोग पाए गए थे पॉजिटिव
जिला अस्पताल में कल से आक्सीजन सिलेंडर युक्त 50 बेड की मिलेगी सुविधा…. कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आए मरीज व संदिग्ध मरीजों को हो सकेगा इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आंगनबाड़ियों और स्कूलों में बच्चों की बन रही सेहत… खीर, पूड़ी, हलवा, खिचड़ी, पोहा, भजिया और सेवई का मिल रहा स्वाद
Next Article ‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में प्रसारण, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?