ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के केसरी लॉज में पुलिस की रेड, 29 संदिग्ध पकड़ाए, आने की वजह तक नहीं बता पाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के केसरी लॉज में पुलिस की रेड, 29 संदिग्ध पकड़ाए, आने की वजह तक नहीं बता पाए

By Mohan Rao
Published: December 18, 2024
Share
केसरी लॉज में पुलिस की दबिश
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस इन दिनों शहर के होटल व लॉज में ठहरने वाले संदिग्धों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस की टीम ने पावर हाउस भिलाई स्थित अपना केसरी लॉज व केसरी में दबिश दी। पुलिस ने लॉज में सभी कमरों में ठहरने वालों से पूछताछ की और इस दौरान 29 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। यह सभी अलग अलग राज्यों से आकर ठहरे थे और आने का प्रयोजन भी नहीं बता पाए। यही नहीं लॉज संचालक ने भी इसकी सूचना को पुलिस की नहीं दी। पुलिस अब दोनों लॉज को सील करने की तैयारी कर रही है।

दरअसल पुलिस को पावर हाउस स्थित अपना केसरी लॉज एवं केसरी लॉज में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सोमवार की रात को एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एएसपी सुखनंदन राठौर के नेतृत्व में सीएसपी छावनी हरिश पाटिल, डीएसपी क्राइम हेमप्रकाश नायक, जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय, थाना प्रभारी पुरानी भिलाई महेश ध्रुव, थाना प्रभारी खुर्सीपार अम्बर सिंह भारद्वाज, एसीसीयू प्रभारी तापेश्वर सिंह नेताम, उप निरीक्षक वरूण देवता व रक्षा टीम के बल बल व्दारा दबिश दी गई।

लॉज में रूके व्यक्तियों की जांच करने पर पाया गया मैनेजर व्दारा बाहरी लोगों को लॉज में ठहराया गया। इसकी सूचना थाना छावनी में नहीं दी गयी और न ही बाहरी व्यक्ति जो लॉज में रूके हुए थे, उनके व्दारा भी थाना में अपनी मुसाफिरी दर्ज कराना नहीं पाया गया। रजिस्टर चेक किया गया तो रूके हुए लोगों की तस्दीकी के लिए कोई भी पुख्ता जानकारी रजिस्टर में दर्ज नहीं हुई। लॉज से 29 संदिग्ध पाए गए जिनमें पुणे महाराष्ट्र का 01, दरभंगा (बिहार) के 06, सिरसा कछार-1, मानुपुरोवा-1, इलाहाबाद-6, बदुपुर-1, गोपालगंज-1 तारा धुरपुर-1 सुल्तानपुर-3, गंज शादीपुर-1 (उत्तर प्रदेश), मेदीनापुर-1, बादकुल्ला नोडिया-1, छोटा फुलगाछी वर्धमान-1, नोडिया पलासीपारा से-1 (पश्चिम बंगाल) एवं बोकारो-3 (झारखण्ड) लॉज में पाए गए। धारा 128 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। केसरी लॉज के मैनेजर संजीव गुप्ता एवं अपना केसरी लॉज के मैनेजर हर्षदीप सिंह के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल दाखिल किया गया है। लॉज में संदिग्ध गतिविधियां संचालित करने के संबंध में थाना प्रभारी, छावनी व्दारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अपना केसरी लॉज एवं केसरी लॉज को सील किए जाने हेतु प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

IAS Transfer : राज्य सरकार ने प्रशासनिक सेवा के अफसरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, सुब्रत साहू सहित सूची में इन अफसरों के नाम
उचित रेफरल और विशेषज्ञ उपचार से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का सफल उपचार
छत्तीसगढ़ के इस जिले में धंस गया रेलवे अंडरब्रिज, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, गुणवत्ता पर उठे सवाल
सरगुजा नेचुरल ब्रांड : ‘गांव की मिट्टी से आपकी रसोई तक’ स्व-सहायता समूहों के शुद्ध उत्पादों को मिली पहचान  
भिलाई पावर हाउस क्षेत्र में घूमने वाला विक्षिप्त निकला एमटेक व पीएचडी शोधकर्ता: छावनी पुलिस की सजगता से लौटा अपने घर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : धमधा की सोसाइटी से 80 बोरा धान पार, पुलिस की गिरफ्त में आए दो बदमाश
Next Article Border-Gavaskar Trophy : ड्रा पर पर खत्म हुआ तीसरा टेस्ट, बारिश के कारण पांचवे दिन का खेल रद्द… आस्ट्रेलिया ने दिया था 275 का टारगेट

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?