ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक ही दिन में चार गुम बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला, आपरेशन मुस्कान के तहत जशपुर पुलिस को मिली सफलता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

एक ही दिन में चार गुम बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला, आपरेशन मुस्कान के तहत जशपुर पुलिस को मिली सफलता

By Mohan Rao
Published: January 14, 2025
Share
जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह
SHARE

जशपुर। एक ही दिन में चार गुम बच्चों को ढूंढने में जशपुर पुलिस को सफलता मिली है। अलग अलग थाना क्षेत्रों में इन बच्चों के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सभी मामलों में पुलिस द्वारा गुम बच्चों को तलाश कर उनके परिजनों को सौंपा गया है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को सफलता मिली है।

पहले मामले में थाना नारायणपुर 20 अक्टूबर 24 को रिपोर्ट दर्ज हुई जिसमें प्रार्थी ने बताया कि उसकी नाबालिक लड़की 17 अक्टूबर 24 की  रात्रि खाना खाकर अपने कमरे में सोई थी, उसी रात्रि लगभग एक बजे उसके द्वारा कमरे में जाकर देखा तो पाया कि उसकी बेटी घर में नहीं है, बिना बताए कहीं चली गई है, आस पास रिश्तेदारों में पता करने पर भी पता नहीं चला। शिकायत के बाद गुम बालिका के संबंध लगातार पता साजी की जा रही थी, इसी दौरान  विश्वस्त सूत्र एवं साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि गुम बालिका पुणे महाराष्ट्र में है।

जिस पर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन एवं  नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुस्कान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के दिशा निर्देश में ऑपरेशन मुस्कान के तहत जशपुर पुलिस की एक टीम  गुम बालिका को ढूंढने  पुणे महाराष्ट्र भेजी गई, जहां गुम बालिका को सकुशल बरामद कर दिनांक 14 जनवरी को वापस नारायणपुर लाकर  परिजनों के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया की उसे  स्वपनील नाम का लड़का बहला फुसलाकर कर पुणे महाराष्ट्र ले गया था। जिस पर आरोपी स्वपनील के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

इसी प्रकार 13 जनवरी 25 की रात्रि में थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत  बालक छात्रावास से 6 वीं व  7 वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो बच्चे  बिना बताए कहीं चले गए थे, हॉस्टल वार्डन द्वारा रात्रि में चेक करने पर  दो बच्चों के नहीं पाए जाने से थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराने पर तत्काल कुनकुरी पुलिस द्वारा गुम इंसान एवं अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर गुम बालकों की पतासाजी की जा रही थी, जिसे कुनकुरी पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा गुम बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत भी एक गुम बालिका को दस्तयाब किया गया है, जो दिनांक 07 जनवरी 25 को थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक स्कूल गई, फिर वापस अपने घर नहीं आई थी, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना में गुम इंसान व बी एन एस की धारा 137(2) की तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था व गुम बालिका की पता- साजी की जा रही थी जिसे भी थाना तपकरा क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनवरी माह में जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है, जिसके तहत् गुम बच्चों को जशपुर पुलिस टीम, प्रदेश  व प्रदेश के बाहर से भी ढूंढ कर ला रही है। इस हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को विशेष प्रयास हेतु निर्देशित किया गया है।

KP News Exclusive: भिलाई के जिन वार्डों में डायरिया फैला वहां नल से निकाल रहा जोक, केचुआ और कीड़े, बीमारों की संख्या पहुंची 100 के पार
पेदारास से डोलेरास मार्ग पर बनेगा पुल… उद्योग मंत्री लखमा ने किया भूमिपूजन…10 हजार से अधिक लोग होंगे लाभान्वित
Breaking News : दुर्ग में पकड़ाया जुआ का बड़ा फड़, 39 जुआरियों से 9 लाख रुपए जब्त
सीएम साय ने दी रायगढ़ को 38 करोड़ की सौगात, कहा-रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ
स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, हर नागरिक का पहला कर्तव्य है: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने किया शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन, ‘सुशासन से समृद्धि की ओर’ थीम पर आधारित है छत्तीसगढ़ का कैलेंडर
Next Article जिला पंचायत चुनाव में ओबीसी का आरक्षण शून्य, प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा बोली जनरल सीटों पर OBC कैंडिडेट देंगे मौका

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?