ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : वैशाली नगर पुलिस ने पकड़ी लाखों की ड्रग्स, हेरोइन के पैकेट्स के साथ दो गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Bhilai Breaking : वैशाली नगर पुलिस ने पकड़ी लाखों की ड्रग्स, हेरोइन के पैकेट्स के साथ दो गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: June 18, 2023
Share
वैशाली नगर पुलिस ने पकड़ी लाखों की ड्रग्स
SHARE

भिलाई Bhilai. दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां अवैध रूप से खफाने के लिए लाया गया मादक पदार्थ हेरोइन जब्त करने में पुलिस को सफलता मिली है। नशे का सौदागर अन्तर्राज्यीय तस्कर पंजाब से हेरोइन लाकर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित अन्य जिलों में खफा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास कब्जे से 147.860 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन,2 मोबाइल व 70 हजार रुपए नगद बरामद किया गया। पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपए का मशरुका जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 21 (क), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बता दें दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रेमनगर कैम्प-1 भिलाई निवासी नूतन सिंह नामक महिला के द्वारा अपने घर के चबुतरे में अवैध रूप से एक बैग के अंदर ब्राउन शुगर रखकर ब्रिक्री कर रही है। सूचना के बाद वैशाली नगर पुलिस की टीम ने  महिला को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके कब्जे से नीला बैग के अंदर एक स्टील गोल डिब्बा में भरा हेरोइन (चिट्टा) वजन 147.860 ग्राम किमती 7,40,000 रूपए, बिक्री में तौल इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक मशीन, सिल्वर फाईल (कागज) तथा बिक्री रकम 24070 रुपए जब्त किया गया।

पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसके दूसरे पति दलबीर सिंह द्वारा पंजाब से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) भिलाई में बेचने के लिए दिया जाता है। इसके बाद पुलिस ने दलबीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि हेरोइन (चिट्टा) पंजाब से लाकर देता है एवं रायपुर, दुर्ग राजनांदगांव व अन्य जगहो पर भी माल को खपाना है आरेापी दलबीर सिंह के कब्जे से 02 मोबाइल, मादक पदार्थ हेरोइन बिक्री की रकम नगदी 45720 रुपए जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एसआई कमला यादव, एएसआई राघवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक  हेमंत सिंह, आवेश सिद्धिकी, आरक्षक  जितेन्द्र सिंह, रवि यादव, दिनेश जयसवाल, नितेश पाण्डेय, राजकुमार यादव रूखमणी साहू , नम्रता सिंह एवं सिविल टीम से आरक्षक जुनैद सिद्धिकी, आरक्षक नियाज खान, आरक्षक भीम यादव, आरक्षक शैलेष, आरक्षक आशीष प्रसाद की सराहनीय भुमिका रही।

कोविड 19 मरीजों के लिए अब शासन ने की निजी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक केन्द्रों में सीटी स्कैन की दरें निर्धारित… आदेश जारी
अच्छे रेट में मक्का बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी, जशपुर में व्यापारी को लगाया चूना, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार
गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ योग आयोग करेगा परिश्रमी श्रमिकों का सम्मान
भारत के पहले ट्रेंड और कलर कंसल्टिंग स्टूडियो की फ्रीडम ट्री ने ठाणे में शुरुआत
कृषक उन्नति योजना : सीएम साय आज प्रदेश किसानों को देंगे 10 हजार 324 करोड़ की आदान सहायता राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 245 # 18 June 2023
Next Article सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसी है संत कबीर की वाणी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?