ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में कबाड़ियों पर पुलिस का एक्शन, 60 टन लोहे का स्क्रैप व कई वाहन जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
गणेश विसर्जन और DJ को लेकर बिलासपुर प्रशासन सख्त
गणेश विसर्जन और DJ को लेकर बिलासपुर प्रशासन सख्त, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश
September 23, 2026
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक!
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने के मैसेज
September 23, 2026
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, कंपनी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी पर कार्रवाई की चेतावनी
September 23, 2026
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
September 23, 2026
बिहान से जुड़कर पशुपालन और सब्जी उत्पादन को बनाया आय का जरिया, सालाना आय ढाई लाख रुपये तक पहुंची
प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी
September 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में कबाड़ियों पर पुलिस का एक्शन, 60 टन लोहे का स्क्रैप व कई वाहन जब्त

By Mohan Rao Published March 13, 2026
Share
SHARE

भिलाई। अलग अलग थाना क्षेत्रों में दुर्ग पुलिस ने कबाड़ियों पर बड़ा एक्शन लिया है। जामुल, सुपेला, कुम्हारी व क्राइम ब्रांच की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर लगभग 60 टन लोहे का स्क्रैप एवं कई वाहन जब्त किए हैं। जब्त किए गए कबाड़ की कीमत 18 लाख के करीब आंकी गई। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों पर कार्रवाई की है।

जिले में संचालित अवैध कबाड़ व स्क्रैप कारोबार के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ACCU क्राइम ब्रांच दुर्ग तथा थाना जामुल, थाना सुपेला एवं थाना कुम्हारी की संयुक्त टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर एक साथ दबिश कार्रवाई की गई।

थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत संचालित एक परिसर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से लोहे के कबाड़ का संग्रहण एवं कटिंग कर विक्रय किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। मौके पर परिसर में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पाइप, चैनल, दरवाजे, रॉड, भारी लोहे के कल-पुर्जे तथा लगभग 200 किलोग्राम तांबा (तारों को जलाकर निकाला गया प्रतीत होता है), गैस कटर सेट एवं गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

मौके पर उपस्थित व्यक्तियों से उक्त स्क्रैप के संबंध में वैध खरीद-फरोख्त के दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जिस पर संदेहास्पद संपत्ति होने के कारण सामग्री को विधि अनुसार जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य स्थानों पर संचालित कबाड़खानों में भी पुलिस टीम द्वारा जांच की गई, जहां से भी बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पुराने दोपहिया वाहन एवं अन्य धातु सामग्री बरामद हुई।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल लगभग 60 टन लोहे का स्क्रैप (कीमत लगभग 18 लाख रुपये), कई ट्रक एवं छोटा हाथी वाहन, तथा बड़ी मात्रा में पुराने दोपहिया वाहन एवं धातु कटिंग उपकरण जप्त किए गए। बरामद सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उक्त सामग्री को BNSS के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में ACCU क्राइम ब्रांच दुर्ग एवं थाना जामुल, थाना सुपेला तथा थाना कुम्हारी की संयुक्त पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध स्क्रैप कारोबार अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

मौके से पकड़े गए आरोपी

  1. हीरामन साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी आर्य नगर कोका, थाना सुपेला
  2. राकेश मिश्रा, उम्र 29 वर्ष, निवासी कोका रोड सुपेला
  3. समरुद्दीन, उम्र 32 वर्ष, निवासी कैलाश नगर कुम्हारी
  4. राधिका साहू, उम्र 53 वर्ष, निवासी दक्षिण गंगोत्री सुपेला
  5. सितारे उर्फ मोहम्मद इमरान, उम्र 40 वर्ष, निवासी दक्षिण गंगोत्री सुपेला
  6. मनोज उर्फ मन्नू गुप्ता, उम्र 39 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर पावर हाउस रोड भिलाई, थाना छावनी
  7. श्रवण कुमार देवांगन, उम्र 55 वर्ष, निवासी कृष्ण नगर सुपेला
  8. अजमत हुसैन, उम्र 48 वर्ष, निवासी सेक्टर गुरुद्वारा के पास सुपेला
  9. धीरज चंद्राकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी लोहार पारा सुपेला

जब्त सामग्री

  1. लगभग 60 टन लोहे का स्क्रैप
  2. लगभग 200 किलोग्राम तांबा
  3. गैस कटर सेट एवं गैस सिलेंडर
  4. ट्रक क्रमांक CG 04 LH 2242
  5. ट्रक क्रमांक CG 04 JB 4393
  6. ट्रक क्रमांक CG 04 ZG 5615
  7. छोटा हाथी क्रमांक CG 07 CU 8086
  8. छोटा हाथी क्रमांक CG 07 CJ 9056
  9. छोटा हाथी क्रमांक CG 07 BJ 2613
  10. बड़ी मात्रा में पुराने दोपहिया वाहन एवं धातु कटिंग उपकरण

You Might Also Like

गणेश विसर्जन और DJ को लेकर बिलासपुर प्रशासन सख्त, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने के मैसेज

चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, कंपनी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी पर कार्रवाई की चेतावनी

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी

प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी

Mohan Rao March 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हौसलों से बदली जिंदगी : सक्षम कैंटीन ने दी विश्नोई को नई पहचान बैसाखियों के सहारे भी बुलंद हौसला : दिव्यांग विश्नोई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
Next Article अफीम की खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री साय, संलिप्त लोगों के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?