ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने लिखी धोनी के नाम चिट्ठी, कहा- आपके संन्यास से भारतीय निराश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी ने लिखी धोनी के नाम चिट्ठी, कहा- आपके संन्यास से भारतीय निराश

By @dmin
Published: August 20, 2020
Share
????????????????????????????????????
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धोनी को चिट्ठी लिखकर उनकी सराहना की है। पीएम मोदी ने चिट्ठी में लिखा कि आपमें नए भारत की आत्मा झलकती है, जहां युवाओं की नियति उनका परिवार का नाम नहीं तय करता है, बल्कि वे अपना खुद का मुकाम और नाम हासिल करते हैं।

Contents
  • आपका शांत दिमाग युवाओं के लिए सबसे बड़ी सीख
  • धोनी ने ट्विट कर जताया आभार

पीएम मोदी ने लिखा कि आपने 15 अगस्त के दिन साधारण अंदाज में एक वीडियो शेयर किया था, जो जुनूनी बहस के लिए काफी था। 130 करोड़ भारतीय निराश हैं, लेकिन साथ ही जो आपने पिछले डेढ़ दशक में भारत के लिए किया उसके लिए आपके आभारी भी हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मुश्किल हालात में आप पर निर्भरता और मैच खत्म करने का आपका अंदाज, खास तौर पर 2011 वल्र्ड कप फाइनल, पीढिय़ों तक लोगों को जेहन में रहेगा।

आपका शांत दिमाग युवाओं के लिए सबसे बड़ी सीख

पीएम ने लिखा कि आपके करियर को आंकड़ों के अनुसार देखा जाए तो आप भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। भारत को विश्व की नंबर एक टीम बनाने में आपकी अहम भूमिका रही है। क्रिकेट के इतिहास में आपका नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों, कप्तानों में और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर्स में गिना जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि आपने कौन-सी हेयरस्टाइल रखी थी। पीएम ने लिखा कि हम कहां से आए हैं यह बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता, जब तक हमें यह मालूम हो कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। आपने यही भावना दिखाई और कई युवाओं को इससे प्रेरित किया।

धोनी ने ट्विट कर जताया आभार

धोनी ने ट्वीट कर पीएम मोदी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। एमएस ने लिखा कि, एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को प्रशंसा की चाहत होती है। वे चाहते हैं कि उनकी मेहनत और बलिदान को सभी पहचानें। प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Bhilai : शारदापारा में नाबालिग की हत्या के आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर, “रघुनंदन वंदन” कार्यक्रम में विधायक रिकेश का ऐलान
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1110 नए केस…. 17 मरीजों की गई जान
कांग्रेस को फिर झटका: प्रियंका के दौरे के दिन कई नेताओं का इस्तीफा, कहा- पार्टी गंभीर नहीं
अक्षय कुमार ने मालदीव में मनाया नया साल, गायत्री मंत्र का जाप कर सभी के लिए की प्रार्थना…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्तियां अब ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से होंगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिर्जापुर 2 से पहले हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द नील में दिखेंगे अली फजल
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 20 August 2020

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?