ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी 4000 करोड़ की सौगात, कहा-सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी 4000 करोड़ की सौगात, कहा-सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग

By Om Prakash Verma
Published: April 28, 2026
Share
पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी 4000 करोड़ की सौगात, कहा-सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग
पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी 4000 करोड़ की सौगात, कहा-सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग
SHARE

गंगटोक (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम में 4,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सिक्किम को पूर्वी भारत का स्वर्ग बताते हुए प्रकृति प्रेमी पर्यटकों से राज्य के ऑर्किडेरियम का भ्रमण करने का आग्रह किया। गंगटोक में संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि सिक्किम श्रेष्ठ भारत का सशक्त प्रतीक है, खासकर ऐसे समय में जब देश को धर्म और राजनीति के आधार पर बांटने के प्रयास हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सिक्किम की स्वच्छ सड़कें और शुद्ध हवा इस बात का प्रमाण हैं कि यहां के लोग प्रकृति संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार का मुख्य फोकस यहां कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।

इससे पहले पीएम मोदी सुबह युवाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को जोश से भर दिया। सिक्किम दौरे के दौरान पीएम ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी साझा किया और लिखा कि गंगटोक की सुबह में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलना उनके लिए एक बेहद ऊर्जा देने वाला अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ खेलते हुए उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मकता का एहसास हुआ।

सिक्किम के 50 वर्ष पूरे: 4000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
सिक्किम के राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य में भव्य समापन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। यह ऐतिहासिक अवसर सिक्किम के लिए बेहद खास माना जा रहा है, जहां विकास और उत्सव दोनों का संगम देखने को मिला। इस मौके पर प्रधानमंत्री करीब 4,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात राज्य को दी, जो विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी। यह दौरा हिमालयी राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, जो आने वाले समय में विकास की नई दिशा तय कर सकता है।

ऑर्किडेरियम का दौरा और आधुनिक पार्क की झलक
अपने कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री स्वर्णजयंती मैत्री मंजरी पार्क स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा किया। यह पार्क एक विश्वस्तरीय ऑर्किड अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जिसे सिक्किम की प्राकृतिक खूबसूरती और जैव विविधता का प्रतीक माना जा रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री पलजोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए, जहां वे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और जनता को संबोधित भी किया। इन परियोजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, पर्यटन, कृषि और शहरी विकास जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है।

इस हार से हैरान हूं, न जाने क्यों भाजपा को जिता रही है जनता: हरीश रावत
विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिलाई गुणवत्ता शपथ, कहा — हर क्षेत्र में पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार और नवाचार सर्वोपरि
भारत पर डिज्नी का फोकस: महाभारत पर अंतरराष्ट्रीय सीरीज बनाने का किया एलान…
आज आपकी ही तरह मैंने भी हाट बाजार से की खरीदी, पत्नी के लिए बिंदी, सिंदूर और मेहंदी, बड़े किलेपाल में मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों को संबोधित
आम बजट 2021: हेल्थ और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस, इंकमटैक्स में न स्लैब बदला न कोई छूट…. जाने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का पूरा बजट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आर्थिक तंगी से रंजना की छुटी पढ़ाई, डिप्टी सीएम शर्मा के सहयोग से फिर होगी शुरू
Next Article अंतिम संस्कार के दौरान चली तेज हवा, देखते-ही-देखते पूरा घर जलकर राख, चिता की चिंगारी से जला आशियाना अंतिम संस्कार के दौरान चली तेज हवा, देखते-ही-देखते पूरा घर जलकर राख, चिता की चिंगारी से जला आशियाना

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?