ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: असम-बंगाल के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, देश को समर्पित करेंगे कई प्रोजेक्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

असम-बंगाल के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, देश को समर्पित करेंगे कई प्रोजेक्ट

By @dmin
Published: February 7, 2021
Share
PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts
PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चुनावी राज्यों असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और इन राज्यों में विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को वह संबोधित भी करेंगे। यह प्रधानमंत्री का 16 दिनों में इन राज्यों का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर दोनों राज्य गए थे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी असम में जहां दो अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे और राज्य के राजमार्गो व प्रमुख जिलों की सड़कों के उन्नयन वाले ‘असोम माला’ योजना की शुरुआत करेंगे वहीं पश्चिम बंगाल के हल्दिया में अधोसंरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास रखेंगे।
इस साल मार्च-अप्रैल में दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और पिछले एक पखवाड़े में प्रधानमंत्री का दोनों राज्यों का यह दूसरा दौरा होगा। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे जिनमें भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन द्वारा निर्मित एलपीजी आयात टर्मिनल और दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइप सेक्शन को राष्ट्र को समर्पित करना शामिल है।
पीएमओ के मुताबिक इसकी क्षमता एक मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है और यह पश्चिम बंगाल और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों में एलपीजी की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करेगा। बयान में कहा गया कि यह हर घर को स्वच्छ रसोई गैस प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री 348 किलोमीटर लंबे डोभी-दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन खंड को देश को समर्पित करेंगे। यह प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना का एक हिस्सा है। पीएमओ के बयान के मुताबिक यह उपलब्धि ‘एक राष्ट्र, एक गैस ग्रिड के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
लगभग 2400 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित इस पाइपलाइन खंड से हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड सिंदरी (झारखंड) उर्वरक संयंत्र को पुनस्र्थापित करने में मदद मिलेगी। इससे दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में मैटिक्स उर्वरक संयंत्र को भी आपूर्ति सुनिश्चित होगी और साथ ही राज्य के सभी प्रमुख शहरों में औद्योगिक, वाणिज्यिक तथा ऑटोमोबाइल क्षेत्रों की गैस मांग और शहर में गैस वितरण को पूरा करने का उद्देश्य भी इससे पूरा होगा।

ये कैसी हैवानियत: कार सवारों ने युवती को 10 किमी तक घसीटा, हड्डियां हुईं चकनाचूर, नहीं बचा तन पर एक भी कपड़ा
किसानों को मौसम वैज्ञानिकों की सलाह: वर्षा की संभावना को देखते हुए लगाएं चने की फसल
कृषि कानूनों पर गठित समिति ने सुप्रीम कोर्ट को सीलबंद लिफाफे में सौंपी रिपोर्ट, 5 अप्रैल को होगी सुनवाई
Bhilai Big Breking: भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष चयन पर सवाल, बहुमत को अनदेखा कर संगठन ने की मनमानी
किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Development is reaching in inaccessible areas with song and music गीत-संगीत के साथ पहुंचविहीन क्षेत्रों में पहुंच रहा है विकास…. बस्तर संभाग में कला-जत्थों के माध्यम से शासन की योजनाओं का हो रहा प्रचार
Next Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया अगवा कर नौसेना नाविक को जिंदा जलाया, पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?