ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी बोले- जिस टैक्टर की पूजा करता है किसान, विपक्ष ने उसी में आग लगा दी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी बोले- जिस टैक्टर की पूजा करता है किसान, विपक्ष ने उसी में आग लगा दी

By @dmin
Published: September 29, 2020
Share
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘नमामि गंगे मिशन’ के तहत उत्तराखंड में छह मेगा परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग से उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जल जीवन मिशन से हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाया जाएगा। गंगा हमारी विरासत का प्रतीक है, गंगा देश की आधी आबादी को समृद्ध करती है। पहले भी गंगा की सफाई को लेकर बड़े अभियान चलाए, लेकिन उनमें जनभागीदारी नहीं थी। अगर वही तरीके अपनाते तो गंगा साफ ना होती।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कृषि बिल का विरोध करने वाले दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज जब केंद्र सरकार, किसानों को उनके अधिकार दे रही है, तो भी ये लोग विरोध पर उतर आए हैं।ये लोग चाहते हैं कि देश का किसान खुले बाज़ार में अपनी उपज नहीं बेच पाए। जिन सामानों की, उपकरणों की किसान पूजा करता है, उन्हें आग लगाकर ये लोग अब किसानों को अपमानित कर रहे हैं। कहा-जिनकी काली कमाई का जरिया बंद हो रहा वे किसानों को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी, वन नेशन वन कार्ड, समेत सभी चीजों का इन लोगों ने विरोध किया। देश की किसानों, श्रमिकों और देश के स्वास्थ्य से जुड़े बड़े सुधार किए गए हैं।इन सुधारों से देश का श्रमिक सशक्त होगा, देश का नौजवान सशक्त होगा, देश की महिलाएं सशक्त होंगी, देश का किसान सशक्त होगा। लेकिन आज देश देख रहा है कि कैसे कुछ लोग सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे।

आज जब केंद्र सरकार, किसानों को उनके अधिकार दे रही है, तो भी ये लोग विरोध पर उतर आए हैं।ये लोग चाहते हैं कि देश का किसान खुले बाज़ार में अपनी उपज नहीं बेच पाए। जिन सामानों की, उपकरणों की किसान पूजा करता है, उन्हें आग लगाकर ये लोग अब किसानों को अपमानित कर रहे हैं: पीएम मोदी https://t.co/ulQCnThVxA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2020

पीएम ने कहा कि आज पैसा पानी में नहीं बहता, पानी पर लगाया जाता है। हमारे यहां तो हालत ये थी कि पानी जैसा महत्वपूर्ण विषय, अनेकों मंत्रालयों और विभागों में बंटा हुआ था। इन मंत्रालयों में, विभागों में न कोई तालमेल था और न ही समान लक्ष्य के लिए काम करने का कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश था। पानी से जुड़ी चुनौतियों के साथ अब ये मंत्रालय देश के हर घर तक जल पहुंचाने के मिशन में जुटा हुआ है।आज जलजीवन मिशन के तहत हर दिन करीब 1 लाख परिवारों को शुद्ध पेयजल की सुविधा से जोड़ा जा रहा है। सिर्फ 1 साल में ही देश के 2 करोड़ परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाया जा चुका है।

अवैध खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 वाहन जब्त
अमृतधारा महोत्सव 2026 के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में लश्कर कमांडर हुरैरा समेत तीन आतंकी ढेर
हरियाली भरा होगा पुलगांव- अंजोरा रोड का सफर, साढ़े पांच किमी की इस सड़क के दो ओर लगेंगे लगभग 11 हजार पौधे
समर्थन मूल्य पर धान और मक्का उपार्जन के लिए अब 10 नवम्बर तक होगा किसानों का पंजीयन…. किसानों की सुविधा के लिए बढ़ाई तिथि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- किस आदेश के आधार पर और कब तक महबूबा मुफ्ती को नजरबंद रखना चाहती है केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- किस आदेश के आधार पर और कब तक महबूबा मुफ्ती को नजरबंद रखना चाहती है केंद्र सरकार
Next Article Kisan Morcha state cum in-charge Atul Parvat met BJP state president: said these things with good wishes युवा नेता अतुल पर्वत ने दी वीर शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि… कहा- शहीद के आदर्शों पर चले युवा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?