ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी बोले – महंगी दवाइयों से गरीबों को बचाने के लिए खोले जनऔषधि केंद्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी बोले – महंगी दवाइयों से गरीबों को बचाने के लिए खोले जनऔषधि केंद्र

By @dmin
Published: March 7, 2021
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जनऔषधि दिवस को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी शिलांग में इस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इसी के साथ 7500वें जनऔषधि केंद्र का भी उद्घाटन किया। 

जनऔषधि केंद्र से दवाइयां खरीदने की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि जनऔषधि योजना के लाभार्थी का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दवाइयां महंगी हो रही हैं, इसलिए हमने प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के लाभ से गरीबों के पैसे बचे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरी लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा दवाइयां प्रधानमंत्री जनऔषधि से खरीदें।

जनऔषधि योजना सेवा और रोजगार दोनों का माध्यम
पीएम मोदी ने कहा कि जन औषधि योजना को देश के कोने-कोने में चलाने वाले और कुछ लाभार्थियों से आज मुझे बात करने का अवसर मिला और जो चर्चा हुई है, उसमें स्पष्ट हुई है कि ये योजना गरीब और विशेष रूप से मध्यम वर्गीय परिवारों की बहुत बड़ी साथी बन रही है। जन औषधि योजना सेवा और रोजगार दोनों का माध्यम बन रही है। जन औषधि केंद्रों में सस्ती दवाई के साथ-साथ युवाओं को आय के साधन मिल रहे हैं।

ये योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि 1,000 से ज्यादा जन औषधि केंद्र तो ऐसे हैं, जिन्हें महिलाएं ही चला रही हैं। यानी ये योजना बेटियों की आत्मनिर्भरता को भी बल दे रही है। इस योजना से पहाड़ी क्षेत्रों में, नॉर्थईस्ट में, जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले देशवासियों तक सस्ती दवा देने में मदद मिल रही है। आज 7,500वे केंद्र का लोकार्पण किया गया है तो वो शिलांग में हुआ है। 

मेड इन इंडिया दवाइंयों की मांग बढ़ी है
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि 7500 के पड़ाव तक पहुंचना इसलिए भी अहम है, क्योंकि छह साल पहले देश में ऐसे 100 केंद्र भी नहीं थे। हम जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी 10,000 का लक्ष्य पूर्ण करना चाहते हैं। इस योजना से फार्मा सेक्टर में संभावनाओं का एक नया आयाम भी खुला है। आज मेड इन इंडिया दवाइयां और सर्जिकल्स की मांग भी बढ़ी हैं। मांग बढऩे से उत्पादकता भी बढ़ी है, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। जरूरी दवाओं को, हार्ट स्टेंट्स को, नी सर्जरी से जुड़े उपकरणों की कीमत को कई गुना कम कर दिया गया है।
आज मोटे अनाजों को ना सिर्फ प्रोत्साहित किया जा रहा है बल्कि अब भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स भी घोषित किया है। मिलेट्स पर फोकस से देश को पौष्टिक अन्न भी मिलेगा और हमारे किसानों की आय भी बढ़ेगी।

स्वदेशी वैक्सीन के लिए वैज्ञानिकों पर गर्व है
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि देश को आज अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है कि हमारे पास मेड इन इंडिया वैक्सीन अपने लिए भी है और दुनिया की मदद करने के लिए भी है। हमारी सरकार ने यहां भी देश के गरीबों का, मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। आज सरकारी अस्पतालों में कोरोना का मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में दुनिया में सबसे सस्ता यानि सिर्फ 250 रुपए का टीका लगाया जा रहा है।

आयुष्मान योजना के तहत करोड़ों लोगों को मिला लाभ
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आयुष्मान योजना से देश के 50 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है। इसका लाभ 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग ले चुके हैं, अनुमान है लोगों को इससे भी करीब 30 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है।

एमबीबीएस की सीटों में बढ़ोतरी हुई है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 से पहले जहां देश में लगभग 55 हजार एमबीबीएस सीटें थीं, वहीं छह साल के दौरान इसमें 30 हजार से ज्यादा की वृद्धि की जा चुकी है। इसी तरह पीजी सीटें भी जो 30,000 हुआ करती थीं, उनमें 24 हजार से ज्यादा नई सीटें जोड़ी जा चुकी हैं।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : बिजली बिल के बोझ से दिला रही राहत
CG Crime : मोबाइल पर बेटी किसी से कर रही थी बात, गुस्से में पिता ने ले ली जान… खाट के पाये से किया हमला
करीना कपूर से लेकर कटरीना कैफ तक, इन सेलेब्स ने किया फ्री में काम….
मिर्जापुर की डिम्पी ने की बोल्डनेस की हदें पार, लेटेस्ट फोटोशूट में लगी बेहद ग्लैमरस…
shreekanchanpath 282 # 25 july 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं राज्यपाल सुश्री उइके ने राजिम माघी पुन्नी मेला में सन्त समागम का शुभारंभ किया
Next Article BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द रेलवे के इतिहास में पहली बार 2020 में नहीं छपा टाइम-टेबल, जानिए क्यों टूटी ये परम्परा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?