ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि कानूनों के विरोध पर बोले पीएम मोदी, अस्थिरता के लिए हो रहे षड्यंत्र, बताया कौन कर रहे विरोध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कृषि कानूनों के विरोध पर बोले पीएम मोदी, अस्थिरता के लिए हो रहे षड्यंत्र, बताया कौन कर रहे विरोध

By @dmin
Published: April 6, 2021
Share
One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी ने बीते 41 सालों में देश के हर राज्य तक अपनी पहुंच कायम की है और इसके लिए कई पीढिय़ां खप गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का जिक्र करते हुए कहा कि हमें ऐसे लोगों के आशीर्वाद से पार्टी आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए हमेशा से यह मंत्र रहा है कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश। यह परंपरा श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर आज तक चली आ रही है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों की ही शक्ति है कि हम उनके सपने को पूरा कर पाए और जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा। इसी तरह अटल बिहारी वाजपेयी ने एक वोट से सरकार गिरना स्वीकार कर लिया, लेकिन पार्टी के मूल्यों से समझौता नहीं किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते 7 सालों में केंद्र की अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने पीएम किसान सम्मान निधि योजना और नए कृषि कानूनों के जरिए किसानों की स्थिति में सुधार किया है।
इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को समझना होगा कि आजकल गलत नैरेटिव गढ़ जा रहे हैं। सीएए से लेकर कृषि कानून तक गलत धारणाएं गढ़ी जा रही हैं। ये लोग अपनी पराजय को स्वीकार न कर पाने की वजह से ऐसी धारणाएं बना रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनकी बीजेपी से जन्मजात दुश्मनी है। इन लोगों की फैलाई अफवाहों से हमारे कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा और लोगों के बीच सही बात लेकर जाना होगा। उन्होंने कहा कि देश में कभी संविधान बदलने और कभी आरक्षण को खत्म करने की अफवाहें फैलाई जाती हैं।

हम जीतते हैं तो चुनाव मशीन कहा जाता है और दूसरों की जीत पर होती है तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि अब तक सरकारों के ऐलान से उनका आकलन होता है, लेकिन हमारी सरकार का रिपोर्ट कार्ड डिलिवरी से देखा जा रहा है। नीति, नीयत से लेकर डिलिवरी तक हमने मजबूती से काम किया है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की चुनावी जीत पर सवाल उठाने वालों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी जब चुनाव जीतती है तो उसे चुनाव जीतने की मशीन बताया जाता है और जब दूसरी पार्टी जीतती है तो उनकी प्रशंसा की जाती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को जीत पर चुनावी मशीन करार देना देशवासियों की सूझबूझ का अपमान है। बीजेपी चुनाव जीतने की मशीन नहीं बल्कि दिल जीतने की मशीन है।

गांव से शहरों तक पहुंची है बीजेपी, हम जीत नहीं देश पर गर्व करते हैं
उन्होंने कहा कि हम पूरे 5 साल तक जनता से जुड़े रहते हैं और उनके लिए जीते हैं। इसके बाद हम जब चुनाव में जाते हैैं तो लोगों का समर्थन मिलता है। हम इस बात का गर्व नहीं करते कि हमारी पार्टी जीती। हम इस बात का गर्व करते हैं कि देश को लोगों ने हमें जिताया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी पार्टी गांवों से लेकर शहरों तक में है। राष्ट्रीय हितों के साथ ही हमारी पार्टी क्षेत्रीय आकांक्षाओं की भी पार्टी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पद्म पुरस्कारों में सुधार किया है और ऐसे लोगों को सम्मान दिए हैं, जिनके कामों को पहचान नहीं मिल पा रही थी।

क्षेत्रीय पार्टियों के चेहरे से उतरा सेकुलरिज्म का नकाब
प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी के लिए बलिदान दे चुके हैं। पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में हमारे कार्यकर्ताओं को धमकियां दी जाती हैं। उनके परिवार पर हमले होते हैं। फिर भी एक विचार के लिए डटे रहना और उसके लिए संकल्प के साथ आगे बढऩा ही हमारी पार्टी की विशेषता है। आज परिवारवाद का हश्र भी देश देख रहा है। स्थानीय आकांक्षाओं के साथ खड़ी हुई पार्टियां भी परिवार तक केंद्रित रहीं। इनके सेकुलरिज्म का नकाब उतर गया है। हमारे यहां सेकुलरिज्म का अर्थ कुछ ही लोगों की नीतियां बनाने से रह गया है। लेकिन जो सबको साथ लेकर चलता है, उसे ये लोग सांप्रदायिक करार देते हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ ने पीएम मोदी को दी चौपर क्रैश की पूरी जानकारी, कल संसद में बयान करेंगे जारी
इंडिया लीजेंड्स का धमाका : सेमीफाइलन में आस्ट्रेलिया को चटाई धूल… नमन-इरफान बने मैच के हीरो
‘अग्निवीरों’ को नौकरी देंगे आनंद महिंद्रा, ट्वीट कर कहा- अनुशासन और कौशल आएंगे काम
विलुप्त श्रेणी के पैंगोलिन के साथ 15 दबोचे, चार करोड़ बताई गई कीमत, एसटीएफ का सिपाही भी शामिल
Breaking News : आरक्षक भर्ती पर ताजा अपड़ेट, दस्तावेजों की जांच के लिए तय हुई नई डेट… देखिए संसोधित तिथियों की सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced कोरोना के नए मामलों मेें मामूली राहत, 24 घंटे में आए करीब 97 हजार केस, 446 मौतें
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 छत्तीसगढ़ में कोरोना का अब तक सबसे बड़ा रिकार्ड…. पिछले 24 घंटे में मिले 7 हजार से अधिक नए मरीज, 44 की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?