ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने किया गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ: 116 जिलों में होंगे 25 प्रकार के काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी ने किया गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ: 116 जिलों में होंगे 25 प्रकार के काम

By @dmin
Published: June 20, 2020
Share
PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts
PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ किया। गरीब कल्याण रोजगार अभियान से आपके इस आत्मसम्मान की सुरक्षा भी होगी, और आपके श्रम से आपके गांव का विकास भी होगा। गरीब कल्याण योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को 125 दिनों का कार्य मिलेगा। इसे देश के राज्यों के उन जिलों में संचालित किया जाएगा, जिनमें प्रवासी कामगारों संख्या 25 हजार से अधिक है। 

योजना का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान को फिलहाल छह राज्यों के 116 जिलों में लागू किया जाएगा। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और ओडि़शा शामिल हैं। अभियान में रोजगार एवं अवस्थापना सृजन के तहत 25 प्रकार के काम कराए जाएंगे। ये 25 काम या प्रोजेक्ट्स ऐसे हैं, जो गांव की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े हैं, जो गांव के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हैं। इस योजना पर 50 हजार करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी।

ऐतिहासिक है आज का दिन

पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज गरीब के कल्याण के लिए, उसके रोजगार के लिए एक बहुत बड़ा अभियान शुरू हुआ है। ये अभियान समर्पित है हमारे श्रमिक भाई-बहनों के लिए, हमारे गांवों में रहने वाले नौजवानों-बहनों-बेटियों के लिए। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत पीएम मोदी ने देश के दूसरे राज्यों से लौटे मजदूरों से बात की। पीएम मोदी ने दिल्ली से बिहार लौटी स्मिता कुमारी के विचारों को सुना और उनसे बातचीत की। पीएम मोदी ने हरियाणा से लौटे जर्नादन शर्मा से बातचीत की। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आप काम पर निकलें, लेकिन मेरा ये भी अनुरोध है कि जरूरी सावधानी भी रखें। मास्क लगाने का, गमछा या चेहरे को कपड़े से ढकने का, स्वच्छता का, और दो गज की दूरी के नियम का पालन करना न भूलें।

जशपुर होमस्टे के प्रति अन्य राज्यों के पर्यटक हो रहें आकर्षित
500 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: सीएम साय
कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा, स्वास्थ्य महकमें की बढ़ी टेंशन, मंडाविया ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
बीते 24 घंटे में मिले 38,164 नए मरीज, 499 की गई जान, लगातार 5वें दिन मरने वालों की संख्या 600 से कम
चोरों का ऐसा कारनामा जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, सुरंग खोदकर पार कर दी पूरी की पूरी रेल इंजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
Next Article श्रीकंचनपथ 244 # 20 June 2020
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?