ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले- किसानों की शंका दूर करने को सरकार 24 घंटे तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले- किसानों की शंका दूर करने को सरकार 24 घंटे तैयार

By @dmin
Published: December 15, 2020
Share
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
SHARE

कच्छ (एजेंसी)। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जारी किसानों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि किसानों का कल्याण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहा है और उनकी शंकाओं के समस्याओं के समाधान के लिए चौबीसों घंटे तैयार है।

कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और उन पर किसानों को भ्रमित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा, आज कल दिल्ली के आसपास किसानों को भ्रमित करने की बड़ी साजिश चल रही है। उन्हें डराया जा रहा है कि कृषि सुधारों के बाद किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हाल में हुए कृषि सुधारों की मांग वर्षो से की जा रही थी और अनेक किसान संगठन भी यह मांग करते थे कि किसानों को अनाज को कहीं पर भी बेचने का विकल्प दिया जाए। उन्होंने कहा, आज जो लोग विपक्ष में बैठकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं, वह भी अपनी सरकार के समय इन कृषि सुधारों के समर्थन में थे। लेकिन अपनी सरकार के रहते वे निर्णय नहीं ले पाए। किसानों को झूठे दिलासे देते रहे।

A conspiracy is going on around Delhi to confuse farmers. They are being scared that after the new agri reforms the land of farmers will be occupied by others. Tell me, if a dairy has a contract of collecting milk from you, do they take away your cattle too?: PM in Kutch, Gujarat pic.twitter.com/OiogOzi0GA

— ANI (@ANI) December 15, 2020

मोदी ने कहा कि आज देश ने जब यह ऐतिहासिक कदम उठा लिया तो विपक्षी किसानों को भ्रमित करने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा, मैं अपने किसान भाइयों बहनों को बार-बार दोहराता हूं। उनकी हर शंका के समाधान के लिए सरकार 24 घंटे तैयार है। किसानों का हित पहले दिन से हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक रहा है। खेती में किसानों का खर्च कम हो, उनकी आय बढ़े और मुश्किलें कम हों, इसके लिए हमने निरंतर काम किया है।
उन्होंने हाल के दिनों में आए चुनाव नतीजों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार की ईमानदार नीयत और ईमानदार प्रयास को करीब-करीब पूरे देश ने आशीर्वाद दिए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई और कहा, किसानों के आशीर्वाद की ताकत से… जो भ्रम फैलाने वाले लोग हैं, जो राजनीति करने पर तुले हुए लोग हैं, जो किसानों के कंधे पर बंदूक फोड़ रहे हैं… देश के सारे जागरूक किसान उनको भी परास्त करके रहेंगे।

संगठन कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं आपसी सामंजस्य बनाये रखना ही समग्र ब्राह्मण परिषद् का मूल उद्देश्य.
भारत के बाजार में ढ़ाई माह के भीतर आ जाएगी कोरोना वैक्सीन: सरकार मुफ्त में लगवाएगी लोगों को टीका….. जाने टीके को लेकर अब तक की अपडेट
महिलाओं-बच्चों की तस्करी, मुंबई सबसे आगे
म्यांमार के बुद्ध मंदिर के प्रतिरूप भव्य पंडाल में विराजेंगे गणपति
इसरों के वैज्ञानिक का सनसनीखेज आरोप, तीन साल में तीन बार मारने की हुई कोशिश, जांच की मांग की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister inaugurated Hitech Bus Stand of Surajpur मुख्यमंत्री ने किया सूरजपुर के हाईटेक बस स्टैंड का लोकार्पण…. 3.18 करोड़ रुपए की लागत से बना बस स्टैंड
Next Article कोरोना वायरस टीकाकरण में 29000 कोल्ड चेन प्वाइंट्स और 41000 डीप फ्रीजर का होगा इस्तेमाल कोरोना वायरस टीकाकरण में 29000 कोल्ड चेन प्वाइंट्स और 41000 डीप फ्रीजर का होगा इस्तेमाल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?